सोमवार, 31 जनवरी 2022

मुझको भी जग में आने दो

---<<००: मुझको भी जग में आने दो :००>>---
                       { सार छन्द }
                        ०×××××०
मैं   दोनों  की   ठहरी  बेटी , करो  मुझे  स्वीकार ।
मुझको भी जग में आने दो , जीने  का अधिकार ।।

अंश  रही  मैं दोनों  की   है , तेरे   तन  का   रक्त ,
मुझे  मारकर पिता  गर्भ में , करो नहीं तुम त्यक्त ।
लेने  देना   जन्म   मुझे   है , सुनलो पिता पुकार ।।
मुझको भी जग में आने दो , जीने  का अधिकार ।।१।।

पढ़-लिखके मैं जीवन मेरा , भविष्य सजा-सवाँर ,
अपने  पैर  खड़े  होकर  मैं , नहीं    बनूँगी   भार ।
नाम  उजागर   करके  तेरा , दूँगी   खुशी  अपार ।। 
मुझको भी जग में आने दो , जीने  का अधिकार ।।२।।

मनमानी  मैं   नहीं  करूँगी , करके   सेवा   कर्म ,
निभाते  रहूँगी तन - मन से , बेटी   का   है   धर्म ।
वयोवृद्ध जब तुम होगे तब , लूँगी      सेवकभार ।।
मुझको भी जग में आने दो , जीने  का अधिकार ।।३।।

कन्धा तक मैं  तुमको दूँगी , रखके  एक मिसाल ,
हर काम  करूँगी दोनों का , बनके    तेरा   लाल ।
मैं धन नहीं  पराया घर की , मन में  करो  विचार ।।
मुझको भी जग में आने दो , जीने  का अधिकार ।।४।।

सुनलो  विनती  माता  मेरी , कहती  रखूँ  प्रतीत ,
देखने  मुझे  दो दुनिया को , रखो  हृदय में  प्रीत ।
गर्भ  मध्य है  मुझको माता , करो   नहीं    संहार ।।
मुझको भी जग में आने दो , जीने  का अधिकार ।।५।।

मैं हूँ नारी  महिला तुम  भी , समझो  दोनों   एक ,
नारी  पीड़ा   समझे   नारी , करके  देख  विवेक ।
बेटी को 'ठाकुर' जग में ला , करना   भव  संचार ।।
मुझको भी जग में आने दो , जीने  का अधिकार ।।६।।
                          ०××××××०
दि.२९.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
                   ९४०६०५७७६३ , ६६२६५२४२६१

रविवार, 30 जनवरी 2022

शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १६०*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🙏💐💐

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १६०*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आराधना* :- पूजा, सेवा, उपासना (स्त्रीलिंग)
करते नित *आराधना*, पालनहारे राम।
मिले सदा आशीष जी, सफल सकल हो काम।।

२. *आराम* :- आसानी का भाव, सुख, विश्राम (पुल्लिंग)
कठिन परिश्रम भी करो, और करो *आराम*।
इनके सामंजस्य से, बनते सारे काम।।

३. *आरामघर* :- विश्रामालय, शयनागार (पुल्लिंग)
जाते हैं *आरामघर*, निद्रा से हो चूर।
वापस आने की घड़ी, हो ऊर्जा भरपूर।।

४. *आरिफ़* :- साधु, ब्रम्हज्ञानी, संतोषी (पुल्लिंग)
*आरिफ़* वो होते जिसे, नहीं किसी का मोह।
ज्ञानी वो कैसे भला, जो जन होत निछोह।।

५. *आरु* :- केकड़ा, सुअर, घड़ा (पुल्लिंग)
विपदाओं से है भरा, नित्य *आरु* की जान।
खान-पान से है मिला, घृणित उन्हें पहचान।।

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*

कौन हूं

कौन हूं ?
मेरा अस्तित्व क्या है ?
मैं खुद बेखबर हूं।

जमीन पर बिखेरा गया
बीज से अंकुर फूटा
कंवल पौधा बना।

सबने सरेखा 
प्यार रूपी खाद देकर
ममता से सींचा।

बड़ा होते तक 
सहारा दिया सबने
पेड़ बनाया।


आश्रय देना सीखा
सारे जीव सुखी
तृप्त होकर छांव में

जो पास आया
कुछ पल ही सही
खुद को शांत पाया

सीधा खड़ा पेड़ 
निगाह में चुभती 
सबकी लगने लगा।

धूप से जला 
आश्रय में न जाकर
और जलने भूनने लगा।

जूट गया 
सीधे पेड़ काटने
गैरों की बात पे।

कट गया आश्रय
जीवन उदास
जो था उसके पास

रज से ही पैदा हुआ
ताने सहते लोगों के
समा गया आखिर रज में


जो सीधा वो कटा
टेढ़ा वो आज भी बचा
यही रीत सी हो गयी।

समय  को बदलो
जियो और जीने दो
मस्त रहो स्वस्थ रहो।


तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर' 

शनिवार, 29 जनवरी 2022

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १५९*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🙏💐💐

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १५९*
💐💠💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आरभटी* :- क्रोध भाव, एक नृत्य शैली (स्त्रीलिंग)
*आरभटी* हिय में भरे, करते जब कुछ काम।
मिले नहीं है जीत जी, बस हो काम तमाम।।

२. *आरसी* :- दर्पण (स्त्रीलिंग)
साथ रहे ज्यों *आरसी*, वैसे ही हो मित्र।
नहीं दिखावा वे करें, सोहे सत्य चरित्र।।

३. *आरा* :- लकड़ी चीरने का औजार (पुल्लिंग)
वृक्षराज रोता कहे, "कैसी है तकदीर?"
बिना काष्ठ *आरा* कहाँ, लेता लकड़ी चीर।।

४. *आराज़ी* :- ज़मीन (स्त्रीलिंग)
*आराज़ी* को मानते, जननी सभी किसान।
जो पालन पोषण करे, करती कष्ट निदान।।

५. *आराधन* :- आराधना, अर्चना (पुल्लिंग)
*आराधन* मनु ने किया, माँगा जब वरदान।
कहे खुदा माँ-बाप का, कर पहले सम्मान।।

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*

शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १५८*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🙏💐💐

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १५८*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आरक्षी* :- आरक्षक, पुलिस (पुल्लिंग)
जन रक्षा में हैं लगे, बनकर वीर जवान।
*आरक्षी* कल्याण को, झोंकें अपनी जान।।

२. *आरज़ू* :- इच्छा, विनती (स्त्रीलिंग)
लता तुल्य है *आरज़ू*, नियमित हो विस्तार।
सबकुछ पाकर भी यहाँ, तृप्तिहीन संसार।।

३. *आरण्यक* :- वनवासी (पुल्लिंग)
*आरण्यक* को मानते, अनपढ़ अरु गंवार।
वन औषध का वे मगर, रखते ज्ञान अपार।।

४. *आरती* :- दीप प्रज्ज्वलन एवं देव आराधना (स्त्रीलिंग)
सुबह-शाम कर *आरती*, करते प्रभुवर ध्यान।
शिलाखंड को मानते, सृजनकार भगवान।।

५. *आरब्ध* :- आरंभ (पुल्लिंग)
भिन्न-भिन्न हैं तथ्य अरु, सुन लो भिन्न प्रमाण।
कैसे हो *आरब्ध* अरु, कैसे हो निर्वाण?

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*

बुधवार, 26 जनवरी 2022

---<<००: कन्या भ्रूण न करना हत्या :००>>---

---<<००: कन्या भ्रूण न करना हत्या :००>>---
                      { सार छन्द }
                      ०××××××०
बेटी  भी  होती  बेटों - सा , जीने की अधिकारी ।
कन्या भ्रूण न करना हत्या , यह पातक  है भारी ।।

बेटी रही पिता - माता की , जैसे  दृग  की  तारा , 
होती है  बिटिया  रानी भी , निश्चय खून  हमारा ।
उसकी हत्या  करना होता , महा   अमंगलकारी ।।
कन्या भ्रूण न करना हत्या , यह पातक  है भारी ।।१।।

बेटी यकृतखण्ड-सी होती , मानो स्पन्दन  प्यारे ,
आँगन की है तुलसी माता , काटे   पाप   हमारे ।
उसके बिना परिवार की है , सूनी-सी  फुलवारी ।।
कन्या भ्रूण न करना हत्या , यह घातक  है भारी ।।२।।

बेटी बागों की  तितली-सी , आँखों को है भाती ,
अमराई की  कोयल-सी है , वाणी मधुर सुनाती ।
गौरैया-सी  फुदका  करती , हमेशा  घर - दुवारी ।।
कन्या भ्रूण न करना हत्या , यह घातक  है भारी ।।३।।

बेटी गीता की  श्लोक रही , मानस  की  चौपाई ,
आयात  रही है  कुरान की , गुरुवाणी मन भायी ।
बाईबल की  सीख रही  है , उससे जीवन प्यारी ।।
कन्या भ्रूण न करना हत्या , यह घातक  है भारी ।।४।।

बेटी  दोनों  कुल  को  तारे , दो कुटुम्ब को जोड़े ,
प्रतिभावान  रही   है  बेटी , कर्म से न  मुँह मोड़े ।
बूढ़े मातु - पिता  की  बेटी , बनती     सेवाकारी ।।
कन्या भ्रूण न करना हत्या , यह घातक  है भारी ।।५।।

बेटी  को कहें  धन  पराया , यह  सोच मूढ़ता है ,
नैहर तथा ससुराल का घर , बेटी  से  सजता  है ।
तनया से 'ठाकुर' जगती है , इससे  वैभव  सारी ।।
कन्या भ्रूण न करना हत्या , यह घातक  है भारी ।।६।।
                       ०××××××०
दि.२५.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
                   ९४०६०५७७६३ , ६२६६५२४२६१

राम ह लिये अवतारे

राम ह लिये अवतारे अवध पुर द्वारे
सोहर गीत गावौ जी...


चौंथा पन म राजा दशरथ
बेटा पाइस हे चारे
राम लछिमन भरत शत्रुघन
हावय राज दुलारे
राम ह लिये अवतारे अवध पुर द्वारे
सोहर गीत गावौ जी...

ब्रह्मा नाचै बिष्नु नाचै
 नाचै शंकर भोला
नारद नाचै बीना बजावत 
सुमरै बड़ बड़ तोला
राम ह लिये अवतारे अवध पुर द्वारे
सोहर गीत गावौ जी...

रूख राई डोंगरी झूमरै
झूमरै नदिया कछारे
चिरई चिरगुन मंगल गावै
कोयली राग मल्हारे
राम ह लिये अवतारे अवध पुर द्वारे
सोहर गीत गावौ जी...


तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर'
धनगांव डौंडीलोहारा

मोर भारत महतारी के कोरा

मोर भारत महतारी के कोरा हा
महर महर ममहावत हे..
तीन रंग झंडा गगन मा हो..हो.. हो...
लहर लहर लहरावत हे 
लहर लहर लहरावत हे
मोर भारत महतारी के...

इही कोरा मा जनम धरिन हे 
हरिश्चंद्र जस दानी
राजा शिवि हर मान ल पाईस
जेकर नंइहे सानी
कठिन परीक्षा ले ऊबर गे हो..हो..हो...
सरग  के रद्दा ला पावत हे
मोर भारत महतारी के....

अंगरेजन राज हा आईस 
बइरी मन बड़ जुलुम करिन
लाल बाल अउ पाल भगत मन
ले सुराज के ध्यान धरिन
चंद्रशेखर संग में गांधी ह हो..हो..हो
लउठी धर के कुदावत हे
मोर भारत महतारी के...

पाएन अजादी सन सड़तालीस में
तन मन सब हरियागे
कुटुंब कबिला खुशी मनाईन
तिरंगा लहरागे
वन्दे मातरम गान करत हे हो..हो..हो
जन जन हा सोरियावत हे
मोर भारत महतारी के...

बाबा भीम हा तंत्र बनाइस  
गण मन सब जुरियास हे
२६ जनवरी के दिन संगी
संविधान ला पाइस हे
हिंद देश के गीता बनगे हो..हो..हो..
देश भर खुशी मनावत हे
मोर भारत महतारी के....

तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर'
धनगांव डौंडीलोहारा

मंगलवार, 25 जनवरी 2022

वीर भूमि है अपना भारत (आल्हा छंद)*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं* 🙏🙏💐💐

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*वीर भूमि है अपना भारत (आल्हा छंद)*
🇮🇳💐💐💐💐💐💐💐💐🇮🇳

आजादी के परवानों ने, हँसकर दे दी अपनी जान।
वीर भूमि है अपना भारत, वीरों से इसकी पहचान।।

मुँह की खाकर भागे रिपुदल, ऐसे कर दी उनपे वार।
तोड़ गुलामी की जंजीरें, दी अनुपम हमको उपहार।।
आओ मिलकर गाएँ हम सब, नित-नित उनका ही गुणगान।
वीर भूमि है अपना भारत, वीरों से इसकी पहचान।।

केसरिया साहस का सूचक, सिखलाता नित जग को त्याग।
रंग धवल जग को बतलाता, नित्य हृदय में हो अनुराग।।
वर्ण हरा हरियाली घोतक, मध्यक पहिया है गतिमान।
वीर भूमि है अपना भारत, वीरों से इसकी पहचान।।

मिलजुलकर सब रहते हैं जी, सहयोगी हैं सारे हाथ।
जनसेवा को पूजा माने, जन-जन को माने रघुनाथ।।
प्यारा भारत वर्ष हमारा, हम सबका यह है अभिमान।
वीर भूमि है अपना भारत, वीरों से इसकी पहचान।।

संसाधन सबको हासिल हो, धन-दौलत हो सबके पास।
लोग यहाँ हो वैभवशाली, पालें मन में यह विश्वास।।
नील गगन में गूँज उठे नित, जन-गण-मन का पावन गान।
वीर भूमि है अपना भारत, वीरों से इसकी पहचान।।


*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

सोमवार, 24 जनवरी 2022

शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १५७*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🙏💐💐

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १५७*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आयोधन* :- युद्ध, वध, युद्धक्षेत्र (पुल्लिंग)
भू के टुकड़े के लिए, अपनों में मतभेद।
*आयोधन* फिर छिड़ गया, हुआ हृदय विच्छेद।।

२. *आरंभ* :- श्रीगणेश, प्रारंभ, उत्पत्ति (पुल्लिंग)
शुभ्र काज *आरंभ* में, करो अगर जो देर।
कार्य विफल होता सखा, सुनो समय का फेर।।

३. *आरंभक* :- आरंभकर्ता (पुल्लिंग)
*आरंभक* आरंभ में, तीव्र चले है चाल।
धीरे से निस्तेज हो, धरे पराभवमाल।।

४. *आरक्षक* :- पहरेदार, रखवाला (पुल्लिंग)
*आरक्षक* बनकर सदा, बैठे रहते द्वार।
मातु-पिता वृद्धायु में, खूब लुटाते प्यार।।

५. *आरक्षण* :- सुरक्षित किया हुआ स्थान (पुल्लिंग)
सोच-समझ कर ही दिया, बाबा ने उपहार।
अवसर-समता के लिए, *आरक्षण* अधिकार।।

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*

रविवार, 23 जनवरी 2022

शब्दकोश शब्द व्यंजना -१से१०तक

 शब्दकोश शब्द व्यंजना -१
💠💠💠💠💠💠💠
१. अक्ल :- समझ या ज्ञान ( स्त्रीलिंग )
विपदा जब भी आत है, करती अक्ल न काम।
सोच बदल तब देत है, पल भर का विश्राम।।

२. अकड़ :- अहंकार या घमण्ड ( स्त्रीलिंग )
हे मनवा सुन लो जरा, करो अकड़ का त्याग।
मन में हो शालीनता, हो हिय में अनुराग।।

३. अकाज :- गलत काम ( पुल्लिंग )
हार गया मनवा सदा, जब जब होय अकाज।
ज्यादा दिन टिकता नहीं, छल के बल पर राज।।

४. अकलसुरा :- अकेले रहने वाला ( पुल्लिंग )
चार चौकड़ी मिल कभी, नवल बीज नहिँ बोय।
सृजन नव्य नित वह करे, अकलसुरा जो होय।।

५. अकरा :- आँवला  ( स्त्रीलिंग )
फल अकरा अनमोल है, मनवा सेहतमंद।
खट्टे-मीठे स्वाद में, देती नव आनंद।।

 शब्दकोश शब्द व्यंजना - २
💠💠💠💠💠💠💠💠

१. अकाल :- भुखमरी ( पुल्लिंग )
थाली खाली है पड़ी, गायब चावल दाल।
कोई राह न सूझता, आया देख अकाल।।

२. अकुल :- बुरा ( पुल्लिंग )
अकुल विचारों से मिली, सुनो सदा ही हार।
हार गले में जीत की, डाले शुभ्र विचार।।

३. अकुलाहट :- घबराहट ( स्त्रीलिंग )
अकुलाहट उर में जगी, छीना सुख अरु चैन।
खोने की डर से सुनो, नींद न आए रैन।।

४. अर्क :- आक का पौधा ( पुल्लिंग )
अर्क औषधी गुण लिए, करे रोग उपचार।
मानो उपवन से मिला, वैद्यराज उपहार।।

५. अर्क :- सूर्य ( पुल्लिंग )
बीत रहा मधुमास अब, बढ़े अर्क का ताप।
जैसे कलियुग में सखा, अविरल बढ़ता पाप।।

 शब्दकोश शब्द व्यंजना -३
💠💠💠💠💠💠💠

१. अखबार :- समाचार पत्र ( पुल्लिंग )
सुनो सदा पढ़ते रहो, मनवा तुम अखबार।
दैनिक इनसे है मिले, घटनाओं का सार।।

२. अखरोट :- एक फल ( पुल्लिंग )
हृदय विकारों को हरे, दे ऊर्जा भरपूर।
बुद्धि तीव्र अखरोट से, हो कैंसर भी दूर।।

३. अखाड़ा :- लड़ने या अभ्यास करने का स्थान  ( पुल्लिंग )
सखा अखाड़ा है सुनो, यह सारा संसार।
कभी हमें है जय मिले, कभी मिले है हार।।

४. अखिलेश्वर :- परमात्मा ( पुल्लिंग )
बीच भँवर में हैं फँसे, कैसे उतरे पार‌।
अखिलेश्वर विनती सुनो, भव से देना तार।।

५. अखौटा :- चक्की के बीच की खूँटी ( पुल्लिंग )
सुनो अखौटा नित खड़ा, दो चक्की को जोड़।
कहे संगठित जो रहे, कोई सके न तोड़।।

 शब्दकोश शब्द व्यंजना :- ४
💠💠💠💠💠💠💠💠

१. अगज :- पहाड़ों की चट्टान से निकले वाली औषधी ( पुल्लिंग )
सुनो शैल चट्टान से, निकले औषध धार।
अगज बड़ा अनमोल है, करे रोग उपचार।।

२. अगर :- एक प्रकार का सुगंधित वृक्ष ( पुल्लिंग )
वृक्ष सुगंधित है अगर, दूर करे सिरदर्द।
उल्टी का उपचार है, हरे हृदय से सर्द।।

३. अगियार :- जो बहुत देर तक जलता रह सकता हो ( पुल्लिंग )
अलख ज्ञान की यूँ जले, जैसे हो अगियार।
जन - जन में होती रहे, सदा ज्ञान संचार।।

४. अगरबत्ती :- अगर की लकड़ी के चूरे से बनी बत्ती ( स्त्रीलिंग )
अगर काष्ठ के चूर्ण से, मिला उन्हें सम्मान।
जला अगरबत्ती करें, नित प्रभुवर का ध्यान।।

५. अगोरदार :- पहरेदार ( पुल्लिंग )
घर का रक्षक बन सुनो, नित्य खड़े जो द्वार।
सारा जग कहता उसे, प्यारे अगोरदार।।

 शब्दकोश शब्द व्यंजना :- ५
💐💠💠💠💠💠💠💐

१. अगौला :- नई फसल की पहली आँटी ( पुल्लिंग )
अपना सब-कुछ झोंक कर, देखे खुला वितान।
देख अगौला खेत में, पुलकित हुआ किसान।।

२. अग्नि :- आग ( स्त्रीलिंग )
अग्नि बड़ी ही तेज है, करती सबको राख।
छेड़ें जो उसको कभी, मनवा बचे न शाख।।

३. अग्नि कर्म :- दाह संस्कार ( पुल्लिंग )
काया से जब छूटता, सखा मनुज के प्राण।
अग्नि कर्म से ही हमें, मिले नित्य निर्वाण।।
 
४. अग्निकांड :- आगजनी की घटना ( पुल्लिंग )
धूँ - धूँ कर उपवन जले, संकट में घर बार।
अग्निकांड के कोप से, उजड़ रहा संसार।।

५. अग्नि कोण :- दक्षिण पूर्व दिशा ( पुल्लिंग )
अग्नि कोण में हो नहीं, कभी सुनो निज द्वार।
वास्तुदोष परिपूर्ण है, उतरे नहीं उधार।।

 शब्दकोश शब्द व्यंजना :- ६
💐💠💠💠💠💠💠💠💐

१. अग्नि दाता :- दाह संस्कार करने वाला ( पुल्लिंग)
नीर नयन से बह रहे, करे पिता का दाह।
बने अग्निदाता तनय, ओझल होती राह।।

२. अग्नि परीक्षा :- कठिन परीक्षा ( पुल्लिंग )
अग्नि परीक्षा की घड़ी, मंजिल बड़ी विशाल।
अनुजों से है आस यह , रोके वे भू- चाल।।

३. अग्निभीति :- आग से डर लगने का रोग ( स्त्रीलिंग )
जलती पावक देख कर, जब - जब डरते लोग।
कहे चिकित्सक आप से, अग्निभीति यह रोग।।

४. अग्नि शिखा :- कलियारी नामक फूलों की बेल ( स्त्रीलिंग )
सुन्दर पुष्पों से लदी, अग्नि शिखा की बेल।
 चंद्रमुखी सी रूपसी, अद्भुत अनुपम मेल।।

५. अग्नि सेवन :- आग तापना ( पुल्लिंग )
शीत लहर बहने लगी, घटी धरा की ताप।
सखा अग्निसेवन करें, मिटे ठंड की छाप।।

 शब्दकोश शब्द व्यंजना :- ७
💐💠💠💠💠💠💠💐
१. अघमर्षण :- पाप नाशक जल ( पुल्लिंग )
जब जब पापी ने किया, अपने बल पर ताव।
पाप हरे सुन लो सदा, अघमर्षण छिड़काव।।

२. अघाट:- जमीन जिसे बेचने का अधिकार न हो ( पुल्लिंग )
रिश्तों की खाई सुनो, दिए पिताजी पाट।
बँटवारे में कर दिया, सारे भूमि अघाट।।

३. अघोर:- शिव जी का एक रूप ( पुल्लिंग )
शिव के जप की गूँज है, देख सखा चहुँओर।
सारा जग दिल से कहे, प्रभुवर शिवा अघोर।।

४. अघोरी :- अघोर पंथ को मानने वाले ( पुल्लिंग )
नित्य करें जो साधना, करें घृणा का त्याग।
बैर अघोरी भूल कर, रखे हृदय अनुराग।।

५. अचलसुता :- पार्वती जी का एक नाम ( स्त्रीलिंग )
भोले की अर्धांगिनी, अचलसुता शुभ नाम।
शिव की सेवा नित करे, पग में चारों धाम।।

 शब्दकोश शब्द व्यंजना :- ८
💐💠💠💠💠💠💠💐

१. अचला :- पृथ्वी ( स्त्रीलिंग )
अचला देती अन्न है, है रत्नों की खान।
सबके हित सम भाव है, मैया कहे जहान।।

२. अचार :- कचूमर ( पुल्लिंग )
देखो मनवा झेलता, महँगाई की मार।
सब्जी गायब हो गई, केवल बचा अचार।।

३. अचेतनक :- बेहोश करने वाली औषधी ( पुल्लिंग )
जब जब चोटें हैं लगी, पीड़ा हुई अपार।
वैद्य राज ने है दिया, अचेतनक हर बार।।

४. अच्छाई :- अच्छा होने का भाव ( स्त्रीलिंग 
अच्छाई से यश मिला, और मिली पहचान।
अच्छाई के बल सदा, श्रेष्ठ बना इंसान।।

५. अच्युत :- भगवान विष्णु ( पुल्लिंग )
जग के कष्टों को हरे, अच्युत पालनहार।
नाश बुराई का करे, लेकर नित अवतार।।

 शब्दकोश शब्द व्यंजना :- ९
💐💠💠💠💠💠💠💐

१. अचंभा :- आश्चर्य, अचरज ( पुल्लिंग )
देख अचंभा ताल मे, झूमे मेंढ़क मीन।
मगरमच्छ की हो रही, प्रणय मिलन रंगीन।।

२. अचक :- बहुत अधिक, भरपूर ( पुल्लिंग )
ईश्वर के आशीष से, अचक मिला मनमीत।
निज कर्मों से नित्य ही, मिले हार अरु जीत।। 

३. अचकन :- अँगरखे की तरह एक लंबा पहनावा ( स्त्रीलिंग )
नीले अचकन अरु सखा, पहन गुलाबी कोट।
दुल्हा घोड़ी में चले, देख उड़ाते नोट।।

४. अचगरी :- शरारत, नटखटपन ( स्त्रीलिंग )
चलें अचगरी चाल वे, मस्ती करते रोज।
बड़े खुराफाती हुए, करते नित नव खोज।।

५. अचरज :- अचंभा, आश्चर्य ( पुल्लिंग )
अचरज में देखो पड़े, वन में भालू - शेर।
चींटी ने देखो किया, पल में गज को ढ़ेर।।

 शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १०
💐💠💠💠💠💠💠💐

१. अजगर :- एक विशालकाय सांप ( पुल्लिंग )
घात लगाए नित्य ही, टपकाता निज लार।
अजगर लेटा शांत है, ढूंढ़े नव्य शिकार।।

२. अजगव :- शिव का धनुष ( पुल्लिंग )
सिया वरण को प्रभु गए, ध्येय हृदय में ठान।
भरी सभा में तोड़ते, अजगव काठ समान।।

३. अजनबी :- अपरिचित, पराया ( पुल्लिंग )
कलियुग के इस दौर में, अपने छोड़े साथ।
सखा अजनबी नित्य ही, बढ़ने को दे हाथ।।

४. अज़मत :- बड़प्पन ( स्त्रीलिंग )
जितना उनके पास है, देते सबको दान।
ज्ञानी की अज़मत यहीं, करे नहीं अभिमान।।

५. अजया :- भांग नामक पौधा ( स्त्रीलिंग )
सेवन अजया का किया, हुआ मनुज मदहोश।
शनै - शनै ही हो गया, निद्रा के आगोश।।

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १५६*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🙏💐💐

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺


*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १५६*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आयोग* :- विशेषज्ञों का दल, सजावट (पुल्लिंग)
हुआ गबन तो जाँच में, गठित हुआ *आयोग*।
आँच जाँच में आ गई, भ्रष्ट मिले सब लोग।।

२. *आयोजक* :- आयोजन करने वाला (पुल्लिंग)
प्राप्त करें नित लक्ष्य को, *आयोजक* का काम।
आयोजन के अंत तक, मिले नहीं आराम।।

३. *आयोजन* :- कार्यक्रम, तैयारी, जोड़ना (पुल्लिंग)
काम करें ऐसे सभी, ज्यों जादूगर जीन।
पूरे हर्षोल्लास से, *आयोजन* में लीन।।

४. *आयोजना* :- योजना, संयोजन, व्यवस्था (स्त्रीलिंग)
अनुपम थी *आयोजना*, मगर लक्ष्य से दूर।
विफल हुए इस बात से, जोश नहीं भरपूर।।

५. *आयोडीन* :- एक रसायनिक तत्व (पुल्लिंग)
कम हो *आयोडीन* जब, होता घेंघा रोग।
जमकर तब खाना सखा, नमक युक्त तुम भोग।।

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*

आया हूं

आया हूं तेरे दर पे  हाथ थाम ले
छोड़ सारे दर्द खुशी के जाम ले

खाई है मैनें कई ठोकरें दर बदर
अब जरा सम्हल सब्र से काम ले

भुला दिया हमें जमाने ने तो क्या
लरजते लबों से हमारा नाम ले

कर देती है फना सारे सागिर्द को 
मेरी जिंदगी की कभी एक शाम ले

चाहते हैं कुछ गुफ्तगू हो तुम से
बदले में हमसे मौत का दाम ले

रश्मि की तलब नहीं 'दिनकर' को
होंगे रूख़सत हमसे सलाम ले।

---<<००: अमर रहेगा गणतन्त्र हमारा :००>>---

---<<००: अमर रहेगा गणतन्त्र हमारा :००>>---
                       { सार छन्द }
                       ०××××××०
जबतक धरती  माता डोले , नभ में  चाँद-सितारे ।
तबतक है  गणतन्त्र हमारा , अमर   रहेगा   प्यारे ।।

आजादी हित  लड़ी लड़ाई , असंख्य वीर गुमानी ,
अपना सबकुछ त्यागे थे वे , जैसे  तिनका  मानी ।
प्राणों की  है आहुति दी थी , बन  बलिदानी सारे ।।
तबतक है  गणतन्त्र हमारा , अमर   रहेगा   प्यारे ।।१।।

गोरों  की  भी  खून  बहाये , ज्यों  गंगा की  धारा ,
इंग्लैण्ड  गये  बदला   लेने , फिरंगियों  को  मारा ।
टूट  पड़े  थे  क्रुद्ध  सिंह से , योद्घा    कई   हमारे ।।
तबतक है  गणतन्त्र हमारा , अमर   रहेगा   प्यारे ।।२।।

भारत में  है  नव  आजादी , लाशोंपर चल आयी ,
स्वतन्त्रता के  दीवानों  को , आँधी  खूब  चलायी ।
हँसते  हुए  चढ़े   फाँँसीपर , वीर  आँख  के  तारे ।।
तबतक है  गणतन्त्र हमारा , अमर   रहेगा   प्यारे ।।३।।

तब  जाके  आजादी  पाये , हर्ष   देश  में   छाया ,
गणतन्त्र  प्रणाली लाने का , मसला  आगे आया ।
संविधान  गढ़ भीमराव  ने , दिया हमें जग  न्यारे ।।
तबतक है  गणतन्त्र हमारा , अमर   रहेगा   प्यारे ।।४।।

लगे वर्ष उभय माह ग्यारह , दिन  अट्ठारह   बीते ,
जान लचीला यह कठोर है , बाबा  मन को जीते ।
इसकी हरपल रक्षा  करना , यह  दायित्व  हमारे ।।
तबतक है  गणतन्त्र हमारा , अमर   रहेगा  प्यारे ।।५।।

तीन  शतक  पंचानबे  रहा , अनुच्छेद   है   भाई ,
बाईस भाग  अरु अनुसूची , बारह  है  सुखदायी ।
इसकी रक्षा 'ठाकुर' करना , कानून   के    सहारे ।।
तबतक है  गणतन्त्र हमारा , अमर   रहेगा  प्यारे ।।६।।
                         ०××××××०
दि.२२.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
                  ९४०६०५७७६३ , ६२६६५२४२६१

दिनकर

दिनकर की आभा लिये
मुस्कुराती नील सुमन
उठने लगी बसंत बयार
संग कोकिल है मगन/१/

हर रूत हिय को हरती
खिल महके वन उपवन
देख भ्रमर का मन डोले
प्रकृति करे ज्यों सृजन/२/

चंद्रमा भी नैन लगाये
नभ से मुक निहारती
छुपकर चांदनी धवल
पुष्पित सुमन सराहती/३/

छेड़ मिलन अनुराग
लगे है मुरली बहके
फूलों की भीनी गंध
अंतर मन है महके/४/

बहती नीरव नद
नवयौवन मधुमाती
नवकली बनी गुल
मस्त पवन सहलाती/५/

तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर'


ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और मधुर साहित्य परिषद  से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇

https://kutumbapp.page.link/gE3yhrMfwZuc7vjU7

शनिवार, 22 जनवरी 2022

मुसवा मुसवइन

छत्‍तीसगढ़ी लोककथा: मुसवा-मुसवइन

छत्‍तीसगढ़ी लोककथा: मुसवा-मुसवइन

रतिहाकुन के बेरा आय। हा हा हा हा ही ही ही ही ही करत खटिया ले मोन्टू दनाक ले गिरगे । ही ही ही पे—- रोवत हे। चेमन कठल-कठल के हँसत हे। कका दाई मोंटू के रोवइ ल सुनके अउ चेंमन के हँसइ ला देखके खिसियावत किहिस “वाह रे कलजुगिहा भाई अपन छोटे भाई ल रोवत देख के तोला हंसी आवत हे। अपन छोटे भाई ल चुप करातिस ते ठठ्ठा दिल्लगी कस हाँसत हे।” कका दाई के कहना ल सुनके चेमन थोरकुन हंसी ला कम करिस अउ किहिस – “मोंटू अपन पारी आथे त कइसे मटका-मटका के बिजराथे अउ मोला गुस्सा देवाथे।”

कका दाई मोंटू के आँसू ला पोछत चुप करइस। चेमन अउ मोंटू ल समझावत किहिस – “आदमी के इही धरम आय कि सुख मा खुश होवय अउ दुख म दुखी होके दुख ल कम करें के उदिम करय। सतजुगिहा जमाना म आदमी ते आदमी आन जीव अउ दूसर जिनिस घलो सुख अउ दुख म बरोबर के भागी राहय।

सुनव एकठन कहानी सुनावत हंव । एक गांव म मुसवा मुसवाइन रिहिन । मुसवा मुसवाइन एक दूसर ला अड़बड़ मया करें। सुख दुख म एक दूसर के काम आवय। दुनों के नवा नवा बिहाव होय रिहिस । मुसवा मुसवइन के आठों पहर जम्मो सउंख ला पूरा करय। एक दिन मुसवइन, मुसवा ल किहिस- “सुनत हव जी! मे मइके जातेंव । मुसवा किहिस – “का होही चल देना । फेर जल्दी आ जाबे ।” मुसवइन किहिस-“खाली हाथ कइसे जाहुँ? रोटी पीठा रांधे ल परही ।”

मुसवा किहिस- “ते घर के मालकिन का करना हे तेला तिहिच ह जान ।”
मुसवाइन किहिस- घर में एको बूंद तेल नइ हे। बनिया दुकान ले तेल लान देतेव त सोहांरी रांध लेतेंव ।”
मुसवा बनिया के दुकान जाके एक ठेकवा तेल मांगिस फेर मुसवा ठेकवा ल धरके नइ लेगे रिहिस। बनिया बोलिस – “मुसवा भाई तेल ल कामें धरके ले जाबे ?”

मुसवा ल कुछ नइ सुझिस त किहिस- ” चल मोर कान में जतिक तेल हमाही ओतकी तेल घर ले जाहूं । “
बनिया मुसवा के कान ल देखके खुश होवत सोचिस चल नानकुन मुसवा के कान में कतित तेल हमाही ? मुसवा भोकवा हे। बनिया किहिस- ” चल कान ल तीर म टेका तेल ल ढारन दे ।”

मुसवा कान ल टेका दीस। बनिया मुसवा के कान में तेल ढारीस। कान के भरत ले बनिया थकगे। एक टीपा तेल मुसवा के कान में हमागे। बनिया अपन मुंह करें कलेचुप रहिस ।पइसा एक ठेकुवा के लिस। मुसवा घर आके तेल ल बाहिर ढारीस। मुसवइन मइके जाय के धुन में अड़बड़ खुश राहय। कूद कूद के सोंहारी रोटी रांधत राहय। फेर होनी ल कोन टार सकत हे। रोटी रांधत-रांधत मुसवइन तेलई म झपाके मरगे। तेलई मुसवइन के लहू म लाल – लाल होगे। मुसवा जब अपन जोड़ी मुसवइन के मरना ला देखिस त दुख में घोलंड-घोलंड के रोइस। मुसवइन के आखरी किरिया करम घरे म निपटाइस । चीता के राख ल नदी में बोहाय बर जब मुसवा नदी तिर गिस त नदी पूछिस – “का होगे भाई मुसवा? कोन ए दुनिया ला छोड़ के चल दिस ?”

मुसवा रो रो के नदी ल बताइस – “मोर मुसवाइन तेलई म झपाके मरगे। मोर घर दुवार सबो जरगे।” नदी किहिस-” ए तो अड़बड़ दुख के बात आय। मोर हिरदे म दुख नइ समावत हे। दुख म मोर पानी रकत कस लाल हो जाय।”

नदी के पानी रकत कस लाल होके बोहाय लगिस।

मझनिया बेरा म गांव के बरदी के गोल्लर भुकरत-चरत जब पानी पियास लगीस त पानी पिये के आस लेके नदी तिर गिस त देखथे कि नदी के पानी लहू कस लाल हे।

गोल्लर नदी ला पूछिस – ” कस रे नदी आन दिन तै फरिहर बोहावत रेहेस फेर आज लाल कइसे होगेस ? “
नदी किहिस – ” मुसवा मुसवइन के घर जरगे।
नदी नरवा रकत बोहागे।”

गोल्लर किहिस – ” ए तो अड़बड़ दुख के बात आय। मोर हिरदे म दुख नइ समावत हे।” दुख के सेती गोल्लर बुढ़वा होगे। गोल्लर धीरे-धीरे रेंगत थीराय खातिर पीपर रुख तिर आइस। पीपर म अड़बड़ हरियर-हरियर पाना राहय । छइया बने सुहावत राहय। पीपर रुख बुढ़वा गोल्लर ल देख के पूछिस – ” कस जी गोल्लर भइया काली तो तेहां जवान रहेस फेर आज एक दिन म बुढ़वा कइसे होगेस ? “

गोल्लर किहिस- ” मुसवा मुसवइन के घर जरगे ।
नदी नरवा रकत बोहागे।
मैं बुढ़वा गोल्लर होगेंव । “

पीपर किहिस- ” ए तो अड़बड़ दुख के गोठ आय। मोर डारा डारा, पाना-पाना दुख म थरथर कांपत हे। लागत हे दुख म ठुठवा हो जाहूं । देखते देखत पीपर रुख ठुठवा होगे ।

मरार घर के टेड़ा ले गगरी म पानी भर के पनिहारिन मन जब पीपर रूख तीर आइन तब एकझन पनिहारिन कथे – “कस रे पीपर काली तो तोर हरियर पाना ह लहलहावत रिहिस फेर आज कईसे ठुठवा होगेस ? “
पीपर किहिस- ” मुसवा मुसवइन के घर जरगे ।
नदी नरवा रकत बोहागे ।
गोल्लर बुढ़वा होगे ।
मे ठुठवा पीपर होगेंव । “पीपर के गोठ ला सुनके पनिहारिन मन दुख म दुबर होगे। पनिहारिन मन पातर पनिहारिन होगे।


पेजिहारिन मन अपन नगरिहा मन बर बासी पहुंचाय बर जावत रिहिन त पनिहारिन मन ला पूछिन – ” तूमन तो पहिली बने रहेव फेर अब का होगे ? सबो झन पनिहारिन पातर पनिहारिन होगेव ।
पनिहारिन मन किहिन – ” मुसवा मुसवइन के घर जरगे ।
नदी नरवा रकत बोहागे।
गोल्लर बुढ़वा होगे ।
पीपर ठुठवा होगे ।
हमन पातर पनिहारिन होगेन ।

पेजिहारिन मन किहिन- “ए तो सिरतोन म दुख के बात आय । हमर मुड़ी दुख म अड़बड़ पीरावत हे । लागत हे दुख म हमर सबो चुंदी झर जाही । हमन चंदली हो जाबो । ” जम्मो पेजिहारिन मन चंदली होगे।

पेजिहारिन मन जब खेत पहुँचिन तब उंकर नगरिहा मन अकचकागे अउ पुछिन- “तुमन तो पहिली सुघ्घर रेहेव फेर चंदली कइसे होगेव ? “
पेजिहारिन मन बोलिन – ” मुसवा मुसवइन के घर जरगे ।
नदी नरवा रकर बोहागे ।
गोल्लर बुढ़वा होगे ।
पीपर ठुठवा होगे ।
पनिहारी मन पातर होगे । पेजिहारिन मन चंदली होगेन।

नगरिहा मन अपन पेजिहारिन मन के गोठ ल सुनके किहिन- “ए तो अघाते दुख के बात आय। लागत हे दुख म हमर कनिहा टेड़गा हो जाही। हमन कुबरा हो जाबो।”
सबो नगरिहा कुबरा होगे ।
दूसर दिन गांव के नाउ अपन ठाकुर मन के दाढ़ी, मेछा, चुंदी संवारे बर अपन कैची, छूरा, कंगी, दरपन ला धरके नगरिहा किसान मन घर गिस त का देखथे कि जम्मो नगरिहा मन कुबरा होगे हवे।

नाउ पूछिस – ” कइसे सबो नगरिहा मन कुबरा होगे हव जी ? “
नगरिहा मन किहिन – ” मुसवा मुसवइन के घर जरगे।
नदी नरवा रकत बोहागे।
गोल्लर बुढ़वा होगे ।
पीपर ठुठवा होगे ।
पनिहारिन मन पातर होगे ।
पेजिहारिन मन चंदली होगे।
नगरिहा मन कुबरा होगे ।अउ नगरिहा मन के गोठ ल सुनके कहिथे – “का अनहोनी होगे भाई! ए तो अड़बड़ दुख के बात आय। मेहा तो रेंग नइ सकहूं तइसे लागत हे । “

नाउ भुइयां म घोंडइया मारे के चालू कर दिस। घोंडत -घोंडत नउ राजा के घर चल दिस। रानी अपन झूलना म झूलत राहय। दासी मन चंवर डोलावत राहय। नाउ के घोंडई ला देखिस त रानी पूछिस – ” का होगे रे नाउ ? आज काबर भुंइया म घोंडत हस ?
नउ बताइस – ” मूसवा मूसवइन के घर जरगे ।
नदी नरवा रकत बोहागे ।
गोल्लर बुढ़वा होगे।
पीपर ठुठवा होगे।
पनिहारिन मन पातर होगे।
पेजिहारिन मन चंदली होगे।
नगरिहा मन कुबरा होगे ।
मेहा घोंडया नाउ होगेंव ।”

नाउ के गोठ ल सुनके दुख म रानी के हाथ गोड़ चिंगुरगे। रानी बइठांगुर होगे ।राजा जब अपन राज दरबार के बुता ल निपटाके महल में आइस त रानी के बइठाँगुर होय के कारण ल पूछिस । तब रानी बताइस – ” मूसवा मूसवइन के घर जरगे ।
नदी नरवा रकत बोहागे।
गोल्लर बुढ़वा होगे ।
पीपर ठुठवा होगे ।
पनिहारिन मन पातर होगे ।
पेजिहारिन मन चंदली होगे।
नगरिहा मन कुबरा होगे ।
घोंडइया नाउ होगे।
मेहा बइठांगुर होगेंव। “

रानी के गोठ ल सुनके राजा अपन दोनों हाथ में तरवा ला धरके थोरकुन गुने लागिस अउ हाथ म जबर ठेंगा ल धरके अपन राज भर के लोगन मन ला ठेंगाच- ठेंगा ठेंगियाय के उदिम करिस । ठेंगा के मार परे तब सब लोगन मन चिल्ला -चिल्ला के पूछिन – “का होगे राजा साहेब ? का होगे राजा साहेब ?”
राजा साहेब किहिस – ” मुसवा मुसवइन के घर जरगे, नदी नरवा रकत बोहागे ,बुढ़वा गोल्लर ,ठुठवा पीपर ,पातर पनिहारिन ,चंदली पेजिहारिन , कुबरा नगरिहा, घोंडइया नउ, बइठांगुर रानी ,त मेहा ठेंगपिट्टा राजा । जब तक सबोझन बने नइ हो जाही तब तक मेहां इही बुता करहूं ।अइसन मे राजकाज नइ चले। ठेंगा के मार परे ले सबो बने होइन।तब जम्मो झन राजा के जय बोबोलाईन।

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४१*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🙏💐💐

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४१*
💐💠💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आपात* :- अचानक आई हुई संकट की स्थिति (पुल्लिंग)
शायद ही उपचार में, रह जाती कुछ खोंट।
कैसा यह *आपात* है, पुनि-पुनि जाता लौट।।

२. *आपाधापी* :- खींचतान, भागदौड़ (स्त्रीलिंग)
*आपाधापी* है भरा, तनिक नहीं आराम।
सुनो मतलबी हैं सभी, मतलब तक ही काम।।

३. *आपूरण* :- पूरा करना, अच्छी तरह भरना (पुल्लिंग)
मातु-पिता चाहें सदा, *आपूरण* हो चाह।
चरण सफलता चूम ले, सुगम पूत के राह।।

४. *आपूर्ति* :- भरना, संतुष्टि (स्त्रीलिंग)
संसाधन *आपूर्ति* हो, जन-जन का है सोच।
मगर भ्रष्ट यह तंत्र है, लेता सब-कुछ नोच।।

५. *आप्त* :- संबंधी, मित्र, विश्वस्त व्यक्ति (पुल्लिंग)
मानव मन की मूर्खता, माने सबको *आप्त।*
कुटिल भाव सुन लो सखा, सबके मन में व्याप्त।।

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४२*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 💐💐🙏🏻🙏🏻


🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४२*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आप्त वचन* :- प्रमाणिक कथन (पुल्लिंग)
धर्मराज की बात को, *आप्त वचन* ले मान।
सुनो द्रोण ने तज दिया, रण से अपना ध्यान।।

२. *आप्त वर्ग* :- स्वजन समूह, बंधुवर्ग (पुल्लिंग)
सुख-दुख में समभाव से, करें मनोबल योग।
नित्य सफलता चाहते, *आप्त वर्ग* के लोग।।

३. *आप्ति* :- प्राप्ति, लाभ, संबंध (स्त्रीलिंग)
कुछ पैसे की *आप्ति* हो, मन में पाले लोभ।
निज मन का जी स्वार्थ दे, *आप्ति* वर्ग संक्षोभ।।

४. *आप्यायन* :- तृप्त करना, वृद्धिकारक औषधि (पुल्लिंग)
*आप्यायन* के भोग में, उन्नति की है आस।
सभी प्रभागों में सखा, चाहे मनुज विकास।।

५. *आप्लाव* :- जल से तर अवस्था, बाढ़ (पुल्लिंग)
गांव-गली सरिता बनी, व्याकुल हिय के कोर।
देखो जी *आप्लाव* से, रक्षित बचा न ठौर।।

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा, सरायपाली*

---<<००: आदत डालें मास्क का :००>>---

---<<००: आदत डालें मास्क का :००>>---
                    { दोहा छन्द }
                     ०××××××०
लहर  तीसरा आ  गया , कोरोना  का  आज ।
भयाक्रांत  दुनिया  हुई , सारा  देश - समाज ।।१।।
सावधान हम  सब  रहें , करके  सदा प्रयास ।
है   बचाव  ही   सुरक्षा , छोड़ें भय मन ह्रास ।।२।।
ढँक लेवें नाक-मुँह को , रहें  नित  सावधान ।
आदत डालें मास्क की , पहना  करें  सुजान ।।३।।
घर से  बाहर  अगर हो , जाना ही अनिवार्य ।
निकले बिन बनते नहीं , अटके  कोई  कार्य ।।४।।
तब भीड़-भाड़ से  बचें , रहना दो  गज  दूर ।
निज की रक्षा आप को , करना   है   भरपूर ।।५।।
धोते  रहना  हाथ - मुँह , सदैव साबुन  साथ ।
मिलाना  नहीं  है   सुनो , कभी भूल से हाथ ।।६।।
हाथ  मिलाने  की  प्रथा , देना  प्यारे   छोड़ ।
अभिवादन दिल से करें , हाथों को  है जोड़ ।।७।।
छूना मत  नाक-मुँह को , भूलवश  बार-बार ।
संक्रमण  यह  तुरत करे , घातक रहा अपार ।।८
ढिलाई  नहीं  दवा  बिन , बात  कहूँ  दो टूक ।
टीका   लेना  उभय  को , मतकर इसमें चूक ।।९।।
कोरोना     ऐसे     किये , जायेगा   ही    हार ।
अपना हित 'ठाकुर' करें , सोचो करो  विचार ।।१०।।
                        ०××××××०
दि.०६.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर'बंजारीवाले'
                   ९४०६०५७७६३ , ६२६६५२४२६१

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४३*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🏻🙏🏻💐💐

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४३*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आप्लावन* :- जलमग्न होना (पुल्लिंग)
*आप्लावन* जैसे लगे, कोरोना का काल।
नजरबंद जग को करे, धरे रूप विकराल।।

२. *आफ़त* :- संकट, विपदा (स्त्रीलिंग)
*आफ़त* कैसी आ गई, पुनि-पुनि जाती लौट।
कोरोना का काल यह, देत हृदय में चोट।।

३. *आफताब* :- सूर्य, सख्त धूप (पुल्लिंग)
*आफताब* के आब से, होत धरा में भोर।
चह-चह कर हिय को हरे, बन पंछी चितचोर।।

४. *आब* :- जल, शराब, प्रतिष्ठा, चमक (पुल्लिंग)
मीन-मनुज अरु चंद्रमा, रखें *आब* की आस।
जितना मिलता *आब* है, उतनी बढ़ती प्यास।।

५. *आबंध* :- बंधन, प्रेम, अलंकार (पुल्लिंग)
पायल इक *आबंध* है, नारी का श्रृंगार।
मान इसे आबंध कुछ, देते फेंक उतार।।

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा, सरायपाली*

---<<०००: ढूँढ सभी देशद्रोही को :०००>>---

---<<०००: ढूँढ सभी देशद्रोही को :०००>>---
                     { सरसी छन्द }
                      ०××××××०
जन्मभूमि की करते  निन्दा , रटें पाक का  नाम ।
ढूँढ़   सभी   देशद्रोही   को , कर दें काम तमाम ।।

खाना  खाते  भारत का  ये , पीते  इसका   नीर ,
करें पाक की  गायन  पापी , दोष   बड़ा  गंभीर ।
भेजें  पाकिस्तान   इन्हें   है , करें  वहाँ का काम ।।
ढूँढ   सभी   देशद्रोही   को , कर दें काम तमाम ।।१।।

भीतर - भीतर  करें हमेशा , भारत को कमजोर ,
पाकिस्तानी से नित इनका , जुड़ा  हुआ है डोर ।
मातृभूमि की मिलकर सारे , करें  सदा  बदनाम ।।
ढूँढ   सभी   देशद्रोही   को , कर दें काम तमाम ।।२।।

खाया करते जिस थाली में , उसमें   करते   छेद ,
गोपनीय   बातों  की  है  ये , बैरी   को   दें   भेद ।
देश   तोड़ने   में   लगे  हुए , मिलके आठों याम ।।
ढूँढ   सभी   देशद्रोही   को , कर दें काम तमाम ।।३।।

घर  का   भेदी  लंका  ढाये , करते   ये   साकार ,
साथ  देश  के करें  छलावा , रहे     बड़े    गद्दार ।
आतंकी     हमले   करवाते , पापी  सुबहो-शाम ।।
ढूँढ   सभी    देशद्रोही   को , कर दें काम तमाम ।।४।।

सारे    देशद्रोही    का     है , पकड़  लें  गिरेबान ,
इन सबको  कोने - कोने से , लायेंकर    पहचान ।
चौराहेपर    दे     दें   फाँसी , पहुँचायें  यम-धाम ।।
ढूँढ    सभी   देशद्रोही   को , कर दें काम तमाम ।।५।।

जयचंद  -  मीरजाफर  सारे , रहे विभीषण  नीच ,
इनकी बोटी श्वान  खिला दें , सारी  चमड़ी खींच ।
करके  दण्डित 'ठाकुर'  ऐसे , करें बात यह आम ।।
ढूँढ    सारे    देशद्रोही    को , कर दें काम तमाम ।।६।।
                        ०××××××०
दि.०७.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
                   ९४०६०५७७६३ , ६२६६५२४२६१

राम बनवास

राम के लिए वनवास मांगा
भरत के लिए राजसिंहासन
फिर भी कुछ नहीं मिला केकाई को
क्योंकि खाली रह गया आसन

जिस पुत्र के लिए राज मांगी 
वही पुत्र उस माँ को धिक्कारे
धन्य धन्य रघुकुल के भरत
जो राम पादुका में अवध सवारें

पुत्र वियोग मे राजा दशरथ
चले गये परलोक सिधार
सारी आयोध्या हुई अनाथ
बिखर गया सारा परिवार

-पवन यादव पहुना-

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :-१४४*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात*🙏🏻🙏🏻💐💐

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :-१४४*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आबकार*:- शराब बनाने वाला (पुल्लिंग)
गलत राह चुनकर चले, नहीं किसी का साथ।
*आबकार* लाखों रखे, फिर भी खाली हाथ।।

२. *आबकारी*:- शराबखाना (स्त्रीलिंग)
राह *आबकारी* चुने, करे मनुज मदपान।
व्यर्थ करे धन धान्य का, कुकर्मों में दान।।

३. *आबद्ध* :- दृढ़ बंधन, गांठ (पुल्लिंग)
नेह डोर नित रेशमी, बाँधे बहना हाथ।
भाई हर *आबद्ध* में, रहे बहन के साथ।।

४. *आबनूस* :- तेंदू (पुल्लिंग)
*आबनूस* वन में मिले, वृक्ष एक फलदार।
तपती गर्मी में करे, निज तन का श्रृंगार।।

५. *आबपासी* :- सिंचाई (स्त्रीलिंग)
कृषक *आबपासी* करे, रक्त-स्वेद निज सींच।
अपने कर्मों से लिया, हस्त लकीरें खींच।।

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*

---<<<००: स्वाध्याय का महत्व :01 ००>>>---

---<<<००: स्वाध्याय का महत्व :००>>>---
               { दोहा छन्द भाग-१ }
                     ०××××××०
स्वाध्याय रहा  ज्ञान  का , निश्चय  ही भण्डार ।
बढ़ाता स्मरण शक्ति को , ज्ञानी   बने   गवाँर ।।१।।
स्वाध्याय  सुमन-चित्त दे , देता  बढ़ा   विवेक ।
बुद्धि लब्धि  बढ़ती सदा , बनते   जाती  नेक ।।२।।
स्वाध्याय वृद्धि नित करे , एकाग्र   करे   भाव ।
इसके  परायण  नर  का , होता सरल स्वभाव ।।३।।
स्वाध्याय  कारक जन है , बनता प्रबल प्रबुद्ध ।
सृजनकार   यह   चेतना , होता  सोच विशुद्ध ।।४।।
स्वाध्याय सुभग  साधना , पाठी  साधक मान ।
बनता  स्वभाव  सरल है , दूर  करे  अभिमान ।।५।।
स्वाध्याय जो  नर करता , रहे   कलह  से  दूर ।
होता है  शान्ति-प्रिय वह , समझदार    भरपूर ।।६।।
स्वाध्याय नित दिया करे , पढ़ने   में   है   जोर ।
डंका   उनके   ज्ञान  का , बजता   चारों  ओर ।।७।।
स्वाध्याय  न निंदक  बने , समय नहीं  है पास ।
लगा   रहे   अध्ययन  में , अज्ञान   करे   ह्रास ।।८।।
स्वाध्याय मन सृजन करे , लाये जग में शान्ति ।
गढ़ता सतत  समाज को , फैला  देता  कान्ति ।।९।।
स्वाध्याय  करे  देश  का , निश्चय जग निर्माण ।
विद्या  दायक   यह  रहा , करे लोक  कल्याण ।।१०।।
स्वाध्याय शक्ति प्रबल है , जो करते  मन लाय ।
समाधान  उसको   मिले , सारा सुख  नर पाय ।।११।।
स्वाध्याय  पुरा  काल  में , पढ़ते   रहे   मुखाग्र ।
रहे  श्लोक 'ठाकुर'  कहे , पद   सारे   रसनाग्र ।।१२।।
                       ०××××××०
दि.०७.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
                   ९४०६०५७७६३ , ६२६६५२४२६१

हासपीटल के लफड़ा।।

हासपीटल के लफड़ा।। 

गेंव डाकटर कर हड़बिड़ हड़बिड़,
किहिस तोर सरीर मा हवा कम हे।।
इलाज तो मंय कर दे रतेंव फलाना,
फेर मोर कर  अभी दवा कम हे।।
तुरते जा तंय बड़का हासपीटल मा,
तोर कर समय अब सवा कम हे।। 

जाते भार हासपीटल के चपरासी पूछिस,
कोन हरस, तंय कहाँ ले आये हस?
ओ मेर रजिसटर मा फलाना,
अपन नाम तंय का लिखाये हस? 

मंय कहेंव झटकुन लिखव साहेब,
"नोकेश तांडे" हरे मोर नाव।।
हरंव मंय पोठ छत्तीसगढ़ीया,
बालोद जिला मा परथे मोर गांव।। 

हाथ जोरत कहेंव मरत हंव साहेब,
झटकुन मोर काम बना देतेव।।
काय बीमारी हे तेला देखके,
सूजी पानी ला लगा देतेव।। 

चपरासी हांस के किहिस मोला,
जा तंय  पहली जांच करवा।।
मरत हंव कहिके गा फलाना,
हमला फोकट मा झन डरवा।। 

बड़ झंझट रथे ये हासपीटल मा,
येती के ओती घुमात रथे।।
संग मा घर के मनखे होथे परसान,
बिमरहा ऊपर माछी झुमात रथे।। 

पइसा वाला हस ता तोर,
बांचना घला एकदम पक्का हे।।
गरीबहा हस ता फलाना,
तोर हरियर  जिनगी कच्चा हे।।

रचनाकार✍️नोकेश तांडे।
जिला बालोद🌾(छत्तीसगढ़िया)

---<<<००: देख नहीं पाता विपक्ष है :००>>>--

---<<<००: देख नहीं पाता विपक्ष है :००>>>---
                       { सरसी छन्द }
                         ०××××××०
रोज - रोज  होते  रहता  है , लोकतन्त्र   बदनाम ।
देख  नहीं  पाता  विपक्ष है , सत्ता दल  का काम ।।

जन्मान्ध रहा  विपक्ष सारा , होता श्रवण विहीन ,
अन्तर दृग भी  बन्द रहा है , आँख-कान से  दीन ।
दे न  सुनाई  और  दिखाई , विकास का  है काम ।।
देख  नहीं  पाता  विपक्ष है , सत्ता दल  का काम ।।१।।

चाहे   तो   सत्ता  पक्ष  करे , अभूतपूर्व   विकास ,
दिखाई नहीं  दे  विपक्ष को , कर लें कोटि प्रयास ।
चक्षु  हीन  होता  विपक्ष है , किस्मत लगता वाम ।।
देख  नहीं  पाता  विपक्ष है , सत्ता दल  का काम ।।२।।

जनता करे प्रगति की बातें , करती  वह  स्वीकार ,
देता न  सुनाई  विपक्ष  को , है  बन्द   कर्ण   द्वार ।
होता विपक्ष विकल अंग है , आँख-कान नाकाम ।।
देख  नहीं  पाता  विपक्ष है , सत्ता दल  का काम ।।३।।

नहीं  देख-सुन वह पाता है , होता अति  दिव्यांग ,
वैशाख पुत्र - सा नित  रेंके , मुर्गा - सा   दे   बाँग ।
टर्र - टर्र मेढक - सा करता , मुँह  में नहीं  लगाम ।।
देख  नहीं  पाता  विपक्ष है , सत्ता दल  का काम ।।४।।

सत्ताधारी  यदि  विपक्ष  में , बैठे   खाकर    हार ,
अन्धा-बहरा वह बन जाये , आँख-कान  लाचार ।
काम   करे  जो  सत्ताधारी , लगे    उसे   बेकाम ।।
देख  नहीं  पाता  विपक्ष है , सत्ता दल  का काम ।।५।।

राष्ट्रभक्ति  में  भी  है  दोनों , कभी  न  होते  एक ,
धन्य-धन्य है लोकतंत्र  को , कुरसी  हरे   विवेक ।
जनतन्त्र  रहा 'ठाकुर'  ऐसे , भाये  मन  को नाम ।।
देख  नहीं  पाता  विपक्ष है , सत्ता दल  का काम ।।६।।
                         ०×××××××०
दि.०९.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
                   ९४०६०५७७६३ , ६२६६५२४२६१

---<<<००: स्वाध्याय का महत्व :02००>>>---

---<<<००: स्वाध्याय का महत्व :००>>>---
               { दोहा छन्द भाग-२ }
                     ०×××××०
स्वाध्याय करें  लोग सब , रहा   काल   प्राचीन ।
कण्ठस्थ   रहे  ग्रन्थ   हैं , होते   स्मरण   प्रवीन ।।१।।
स्वाध्याय रहा  तब  यहाँ , बड़ा सहज  ही काम ।
पढ़ते  वेद - पुराण   सब , सह उपनिषद तमाम ।।२।।
स्वाध्याय  श्रेय जब  रहा , खोला ज्ञान - विवेक ।
रामायण  -  गीता   तभी , पाये  शास्त्र   अनेक ।।३।।
स्वाध्याय दिया सच बड़े , मान   और   सम्मान ।
इज्ज़त  करते  लोग सब , करें  दक्षिणा -  दान ।।४।।
स्वाध्याय किए संत-मुनि , गये  सतत  सब डूब ।
पाये प्रसिद्धि - सुयश  है , नाम   कमाये    खूब ।।५।।
स्वाध्याय रत मनुज बना , जग  में  सदा  महान ।
मिलता आदर  नित उसे , पूज्य  भाव  है   जान ।।६।।
स्वाध्याय करें  छात्र गण , गुरु आश्रम तब जाय ।
देश  रहा तब  विश्व  गुरु , जग में  महिमा  छाय ।।७।।
स्वाध्याय  हरे  चित्त  का , सकल  मूढ़ता - भूल ।
वसुधा  को  कुटुम्ब  कहे , बन्धुत्व   सरस  मूल ।।८।।
स्वाध्याय दिया विश्व को , बड़े  -  बड़े    विद्वान ।
इसके  कारण  ही मिला , दुनिया   को   विज्ञान ।।९।।
स्वाध्याय  रहा  सुधारक , रहता    निन्दा    हीन ।
समय नहीं  इसके  लिये , रहे  न   चित्त  मलीन ।।१०।।
स्वाध्याय  अध्ययन करे , पुस्तक  इसका   मित्र ।
करता  विशुद्ध सोच को , आत्मा   करे   पवित्र ।।११।।
स्वाध्याय   हितैषी   रहा , करता जग  कल्याण ।
कहता  'ठाकुर ' ग्रन्थ हैं , इसका   रहे    प्रमाण ।।१२।।
                         ०××××××०
दि.०८.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
                   ९४०६०५७७६३ , ६२६६५२४२६१

हिन्दी भारत की पहचान है

पावन मंच: शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय हिन्दी दिवस 2022
विधा: कविता

शीर्षक: *हिन्दी है भारत की पहचान*

हिंदी है गौरव गान की भाषा ..
हिंदी है हिदुस्तान की आशा ..

वाचन में बेहद सरल हैं, लेखन में बहुत आसान हैं ..
पठन में सहज सुबोध हैं, हिंदी ही मेरी पहचान हैं ...

हिंदी है सुसंस्कार की भाषा .....

हिंदी हमारी मान है ,हिन्दी में ही राष्ट्रीय गान है ..
हिंदी हमारी शान हैं, हिन्दी ही मानस वरदान हैं ...

हिंदी है सुविचारों की अभिलाषा ...

हिंदी हमारी आत्मा है जिसमें भावनाओं की साज़ है..
हिंदी विचारों की माला हैं जो अंतर्मन की आवाज़ है..

हिन्दी है राष्ट्र की प्रेम भाषा..

हिंदी ही हमारी सहारा हैं, जो प्राणों में बहती धारा हैं ..
हिंदी जय हिंद का नारा है ,बोलो जयघोष हमारा है ..

हिंदी है भारत की राष्ट्रभाषा  ..

हिंदी है  तन-मन-वचन से भाती , हिंदी एकता पाठ पढ़ाती ..
हिंदी है युवा शक्ति को आगे बढ़ाती ,हिंदी ही प्रगति कराती... 

हिन्दी है कामकाज की भाषा ..

हिंदी है संस्कृति की गरिमा, गाएँ हम हिंदी की महिमा ..
हिंदी में ही योग-साधना, *श्रवण* की सुमंगल कामना ..

हिंदी है जन-संपर्क की भाषा....


स्वरचित मौलिक एवं अप्रकाशित काव्य रचनाएं 

काव्यकार : 
@धर्मेन्द्र कुमार श्रवण 
व्याख्याता 
शा.उ मा.वि खलारी ,बालोद छत्तीसगढ़ 
रचित दिनांक 14/02/2022


ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छ ग से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇

https://kutumbapp.page.link/VEX3owBSFxNRyEgv5

हिदी

पावन मंच: शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय हिन्दी दिवस 2022
विधा: कविता

शीर्षक: *हिन्दी है भारत की पहचान*

हिंदी है गौरव गान की भाषा ..
हिंदी है हिदुस्तान की आशा ..

वाचन में बेहद सरल हैं, लेखन में बहुत आसान हैं ..
पठन में सहज सुबोध हैं, हिंदी ही मेरी पहचान हैं ...

हिंदी है सुसंस्कार की भाषा .....

हिंदी हमारी मान है ,हिन्दी में ही राष्ट्रीय गान है ..
हिंदी हमारी शान हैं, हिन्दी ही मानस वरदान हैं ...

हिंदी है सुविचारों की अभिलाषा ...

हिंदी हमारी आत्मा है जिसमें भावनाओं की साज़ है..
हिंदी विचारों की माला हैं जो अंतर्मन की आवाज़ है..

हिन्दी है राष्ट्र की प्रेम भाषा..

हिंदी ही हमारी सहारा हैं, जो प्राणों में बहती धारा हैं ..
हिंदी जय हिंद का नारा है ,बोलो जयघोष हमारा है ..

हिंदी है भारत की राष्ट्रभाषा  ..

हिंदी है  तन-मन-वचन से भाती , हिंदी एकता पाठ पढ़ाती ..
हिंदी है युवा शक्ति को आगे बढ़ाती ,हिंदी ही प्रगति कराती... 

हिन्दी है कामकाज की भाषा ..

हिंदी है संस्कृति की गरिमा, गाएँ हम हिंदी की महिमा ..
हिंदी में ही योग-साधना, *श्रवण* की सुमंगल कामना ..

हिंदी है जन-संपर्क की भाषा....


स्वरचित मौलिक एवं अप्रकाशित काव्य रचनाएं 

काव्यकार : 
@धर्मेन्द्र कुमार श्रवण 
व्याख्याता 
शा.उ मा.वि खलारी ,बालोद छत्तीसगढ़ 
रचित दिनांक 14/02/2022


ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छ ग से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇

https://kutumbapp.page.link/VEX3owBSFxNRyEgv5

बंधना बिस्वास के

करिया बादर

कस
रे करिया
बादर, तोला का 
होगे हे
चुहय
के, कोनों बेरा 
नी जानस।
का 
हम तोर
बइरी बनगे हावन
अपन घलो नइ मानस।
जब 
चुहना रीहीस 
त मुहुं लुकाथस
होय धान मा अंगरा 
बरसाके 
तंय गरीबहा 
ला लुलवाथस
खेती
खार कछार 
भुंइया नरवा ढोरगा
तोर मारे थर खावथे
दिन 
गोरसी भरे के
हाड़ा गोड़ा जुड़ावथे
थाम ले
बादर तोर चाल ल
दे ध्यान थोरिक हमर 
हाल मा....

तोषण चुरेन्द्र
धनगांव

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४५*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात*🙏🙏💐💐


🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४५*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आबरू* :- इज्ज़त, सतीत्व, कीर्ति (स्त्रीलिंग)
धवल रहे नित *आबरू*, ऐसा हो अनुराग।
द्वेष-दंभ से दूर हों, मन भी हो बेदाग।।

२. *आबादी* :- जनसंख्या, खुशहाली, कृषि भूमि (स्त्रीलिंग)
*आबादी* नित बढ़ रही, मनुज नहीं खुशहाल।
बेगारी भी साथ में, कुटिल चले नित चाल।।

३. *आबोदाना* :- आजीविका, खान-पान (पुल्लिंग)
नश्वर काया में सुनो, बस इतनी सी प्यास।
*आबोदाना* श्रेष्ठ हो, रखता मनवा आस।।

४. *आभरण* :- भरण-पोषण, गहना (पुल्लिंग)
जन-जन का हो *आभरण*, सुनो मनुज की चाह।
बाद विचारे *आभरण*, सुगम रहे जब राह।।

५. *आभा*:- चमक, शोभा, छाया (स्त्रीलिंग)
दिनकर का हो आगमन, *आभामय* आकाश।
पुलकित पृथ्वी पावनी, पाकर परम प्रकाश।।

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*

---<<००: लोढ़ा-सील के महिमा :००>>---

---<<००: लोढ़ा-सील के महिमा :००>>---
           { छत्तीसगढ़ी - दोहा छन्द }
                      ०×××××०
बिनती लोढ़ा - सील के , करथौं मयँ परनाम ।
आथें  मनखे जनम  बर , ए मन  बहुते काम ।।१।।
चटनी  मिरचा-नून अउ , लेसुन -धनियापान ।
आदा   संग   पताल  हे , मिठाथे बड़ मितान ।।२।।
संग  मसाला ल  पिसथें , लोढ़ा-सील सुजान ।
हरदी  घला  पिसत रथें , बिहाव घरी म मान ।।३।।
बिन लोढ़ा औ  सील के , नइ होवै ग बिहाव ।
देथें   दहेज  अउ   घला , एखर हे  बड़ भाव ।।४।।
एमन आत  रिहिन सदा , दार  दरे  के  काम ।
छानैं  बरा  उरीद   पिस , खाये म मजा धाम ।।५।।
बरी खातिर  घला  पिसैं , रगड़ैं    देके   जोर ।
भाटा - सेमी   औ   बरी , भावै   मुनगा  झोर ।।६।।
आमा  के   चटनी  पिसैं , खाथें जीभ लमाय ।
पेज  म  हे  एखर  मजा , कहे बरन नइ जाय ।।७।।
अमली - बोइर के  पिसैं , मुँहूँ  ल टपकै लार ।
बासी   संग   म  पेटभर , देवैं  सब  फटकार ।।८।।
पिसथें  सबो  दवा घला , रोग    पराथे    दूर ।
परथें  काम  जनजन के , ए    दूनों    भरपूर ।।९।।
कतका  करौं  बखान मैं , महिमा  हवै अपार ।
बोलै 'ठाकुर' पिस  सदा , खावत   हे  संसार ।।१०।।
                       ०××××××०
दि.०५.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
                   ९४०६०५७७६३ , ६२६६५२४२६१

---<<००: जीवन सत्य-झूठ का संयोग :००>>---

---<<००: जीवन सत्य-झूठ का संयोग :००>>---
                  { वर्गीकृत दोहा छन्द }
                      ०×××××××××०
करना  पालन   सत्य  का , सबसे  दुष्कर  काम ।
इस  पथपर जो  भी  चले , मिले   नहीं   आराम ।।१
          { १४ गु.२० ल. हंस/मराल दोहा }
चलूँ   सत्यपर   सब  कहें , पालें   अन्तस   झूठ ।
बतलाने    से    दोष   को , जाते    तुरन्त   रूठ ।।२
          { १६ गु. १६ ल . करभ दोहा }
झूठ    बोलना    पाप   है , बोलें    सारे     लोग ।
जीवन   में    चलते   रहा , सत्य  -  झूठ  संयोग ।।३
          { १८ गु. १२ ल. मण्डूक दोहा }
झूठ -  सत्य   साथी   रहे , सुख-दुःख-से समान ।
जग चले  न  इसके बिना , कहते    यों   विद्वान ।।४
           { १५ गु. १८ ल. नर दोहा }
धूप - छाँव - सा   ये   रहे , मन  में  करो  विचार ।
झूठ  -  सत्य  के  योग से , बना    हुआ   संसार ।।५
           { १७ गु. १४ ल. मरकट दोहा }
पीठ   रहा  है   सत्य  का , मानो    प्यारे     झूठ ।
होगा    दोनों   के   बिना , सारा   जग  ही   ठूँठ ।।६
           { २० गु. ०८ ल. शरभ दोहा }
सत्य सतत ज्योति सम है , असत्य तम-सा जान ।
अन्धकार  बिन रश्मि की , रहे    नहीं    पहचान ।।७
           { १३ गु. २२ ल. गयन्द दोहा }
सिरजा  सत्य-असत्य को , एक   ब्रह्म   भगवान ।
सकल मनुज इसके बिना , जनम   अधूरा   जान ।।८
           { १२ गु. २४ ल. पयोधर दोहा }
सत्य  दिवस  सम झूठ  है , रजनी  मनहुँ  सुजान ।
विधि सिरजन अनमोल है , सुनहु  परम  बुधवान ।।९
           { ०८ गु. ३२ ल. कच्छप दोहा }
सत्य   सदा  सुख  दे  नहीं , झूठ   न   दे  सन्ताप ।
हरिजन कह 'ठाकुर' उभय , सम सुनु मानत आप ।।१०
            { ११ गु. २६ ल. बल दोहा }
                        ०××××××०
दि.१२.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
                   ९४०६०५७७६३ , ६२६६५२४२६१

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४६*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🙏💐💐


🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४६*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आभार* :- कृतज्ञता, अहसान (पुल्लिंग)
प्रथम पूज्य परमेश बन, दिया शुभ्र उपहार।
मातु-पिता मैं आपका, मानु नित्य *आभार*।।

२. *आभास* :- सादृश्य, मिथ्या प्रतीति (पुल्लिंग)
मंजिल से पहले रुके, कर ऊर्जा को नष्ट।
मंजिल का *आभास* ही, करे मनुज मति भ्रष्ट।।

३. *आभिजात्य*:- कुलीनता, रईसी (पुल्लिंग)
*आभिजात्य* की भावना, पालो मत मनमीत।
स्वालंबन की राह ही, दिला सके है जीत।।

४. *आभीर* :- अहीर, ग्वाला, गोप (पुल्लिंग)
गौ माता को हाँकते, बनकर जी *आभीर*।
बंशीधर वन को गए, पीत पहनकर चीर।।

५. *आभूषण* :- गहना, श्रृंगार (पुल्लिंग)
अलंकार-रस-छंद हैं, साहित्यिक उपहार।
*आभूषण* हैं काव्य के, करें काव्य श्रृंगार।।

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*

---<<०००: होती ठण्ड अजीत :०००>>---

---<<०००: होती ठण्ड अजीत :०००>>---
                    { दोहा छन्द }
                     ०××××××०
पौष   मास  वर्षा  करे , झरझर  बरसे  नीर ।
वायु चले अति शीत है , जाता  काँप  शरीर ।।१।।
तन को वेधे  तीर - सा , शीतल  बहे  बयार ।
मानो    सारे    अंगपर , करता  खूब  प्रहार ।।२।।
थरथर-थरथर तन करे , होती ठण्ड अजीत ।
बादल ढँकते भानु को , शीत बढ़े  तन मीत ।।३।।
सूर्य  देव  दिखते  नहीं , मिले नहीं तब ताप ।
बादल से  निकलें नहीं , कई दिवस से आप ।।४।।
मानो भय  से  शीत के , जल्दी  होते  अस्त ।
छुपते हैं  दक्षिण दिशा , सूर्य  शीत से  त्रस्त ।।५।।
सोते ज्यों रवि शीघ्र ही , विलम्ब  से है जाग ।
सेंक  रहे  नर  देह  को , ठंडी  लगती  आग ।।६।।
हिम्मत हुआ  करे नहीं , करने  को है  स्नान ।
बीते अनेक  दिवस  है , बिना  नहाये  जान ।।७।।
गरम  वस्त्र रक्षक नहीं , रोक  न  पायें ठण्ड ।
नहीं  भगाते  ठण्ड को , शीतल रही प्रचण्ड ।।८।।
बाल-वृद्ध   की  दुर्दशा , होता  नहीं  बखान ।
कई  लोग  हैं  शीत  से , छोड़ा  करते  जान ।।९।।
पशु-पक्षी भी  ठण्ड से , देते   पराण   छोड़ ।
कहता 'ठाकुर' विश्व में , नहीं शीत का  तोड़ ।।१०।।
                      ०×××××××०
०३.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
              ९४०६०५७७६३ , ६२६६५२४२६१

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४७*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🏻🙏🏻💐💐

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺


*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४७*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आभोग*:- भोग-विलास, सांप का फन (पुल्लिंग)
धन पर कुँडली मारकर, करते हैं *आभोग*।
धन से तो धनवान हैं, मन में पाले रोग।।

२. *आम* :- एक प्रसिद्ध फल, साधारण (पुल्लिंग)
मँहगाई की मार से, बेदम जनता *आम*।
काजू केवल खास का, *आम-आम* के नाम।।

३. *आमंत्रण* :- न्योता, बुलावा (पुल्लिंग)
साथी सुख-संताप के, प्रेम भाव पहचान।
देते *आमंत्रण* उन्हें, शुभचिंतक लें मान।।

४. *आमंत्रण पत्र*:- निमंत्रण पत्र (पुल्लिंग)
सखा दिखावा बढ़ रहा, देखो जी सर्वत्र।
मँहगे-मँहगे बाँटते, *आमंत्रण के पत्र*।।

५. *आमद* :- आय, आमदनी (स्त्रीलिंग)
*आमद* मोटी चाहिए, मगर सहज हो काम।
चाहें ऊँचा ओहदा, और मिले आराम।।

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*

तोर मोर मया

तोर मोर मया कस सानी नंइहे ओ रानी
एखर जस कौनों कहानी नंइहे ना

मोहनी सुरतिया मा मोहागे मन हा रे
तोर पीरीत के बदरा ह तन मा छागेहे ना


तोला अगोरव रानी तरिया के पार मा
देखथंव तभे बही आथे ओ करार ना

सुरता मा तोर बइहा नींद नइ आय गा
दिन रतिहा अनपानी नंइ सुहाय ना

करले मया जिनगानी नंइहे ओ रानी
एखर जस कौनों कहानी नंइहे ना........


क्रमशः🙏

तोषण कुमार चुरेन्द्र

पुन्नी के डोंगा तोला पार करही

---<<<००: पुण्य पर्व मकर संक्रान्ति:००>>>---

---<<<००: पुण्य पर्व मकर संक्रान्ति:००>>>---
                       { दोहा छन्द }
                        ०××××××०
सूर्य   देव  करते  भ्रमण , राशि   बदलते  जाय ।
कहते  संक्रान्ति  इसको , पुण्यकाल   कहलाय ।।१।।
सूरज    बारह   राशिपर , करें भ्रमण प्रति मास ।
वाहन  उनका   बदलता , ज्योतिष का विश्वास ।।२।।
तजें भानु धनु  राशि को , करते  मकर    प्रवेश ।
लोग  मकर  संंक्रान्ति है , कहते  पूज्य   दिनेश ।।३।।
दान - पुण्य  का  है कहें , काल  इसे  सब कोय ।
आज किए  तिल दान है , उनका   मंगल   होय ।।४।।
छः  विधि  से  करते  रहे , तिल का लोग प्रयोग ।
जल में  तिल  डालें  करें , स्नान  आज  हैं लोग ।।५।।
उबटन सह  करते  हवन , तिलमय जल है पान ।
तिल का  है  भक्षण  करें , करते   इसका   दान ।।६। 
तीर्थ  स्नान  लोग  करते , नदी - जलाशय जाय ।
दिनकर  को  दें  अर्घ्य है , मिले पुण्य अधिकाय ।।७।।
हाथ जोड़  रवि को  करें , विनती  मन में  ध्यान ।
अंधकार   मन  का   हरो , हे  प्रभु कृपा  निधान !!८।।
साधन  सम्पन्न   जन   हैं , पहुँच तीर्थ अति  दूर ।
बालक - वृद्ध - युवा चलें , भीड़    लगे   भरपूर ।।९।।
दक्षिण तज  उत्तर  दिशा , चलते   हैं   दिननाथ ।
क्रमशः   करते   गमन  है , विश्व  झुकाता  माथ ।।१०।
मिट  जाता  है  आज  से , शीत  काल का दम्भ ।
मनभावन ऋतु शिशिर है , हो    जाता   आरम्भ ।।११।
मकर  पर्व  अति  पुण्यदा , करते शास्त्र  बखान ।
भानु चरण  'ठाकुर'  भजे , हरपल  करता ध्यान ।।१२।
                      ०×××××××०
दि.११.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
                  ९४०६०५७७६३ , ६२६६५२४२६१

*शब्दकोश शब्द व्यंजना:- १४८*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात*🙏🏻🙏🏻💐💐

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺


*शब्दकोश शब्द व्यंजना:- १४८*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आमदनी* :- कमाई, लाभ, फायदा (स्त्रीलिंग)
*आमदनी* है सौ मगर, खर्चे होत हजार।
मँहगाई की मार से, जनता है लाचार।।

२. *आमन* :- वह जमीन जिसमें वर्ष में केवल एक फसल हो (पुल्लिंग)
आमदनी यह अल्प दे, लगे सखा अब झोल।
बोरवेल जब से खुदे, *आमन* का क्या मोल।।

३. *आम पापड़* :- आम के रस बनी पट्टी (पुल्लिंग)
हर मौसम फलता नहीं, सुन फल राजा आम।
*आम पापड़* बना रखें, जब-जब आए काम।।

४. *आमर्ष* :- असहनशीलता, क्रोध (पुल्लिंग)
तजकर मन *आमर्ष* को, रखो हृदय निर्वेद।
नाश करे सब क्रोध है, शेष बचे बस खेद।।

५. *आमलक* :- आँवला (पुल्लिंग)
सुनो सखा फल *आमलक*, पोषण से भरपूर।
नियमित सेवन से रहें, रोग-व्याधि से दूर।।

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*

पेट नही भरता है

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४९*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🏻🙏🏻💐💐

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺


*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४९*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आमादगी* :- तत्परता, आमादा होना (स्त्रीलिंग)
साधें हम इक लक्ष्य को, रखें जीत की चाह।
मन में हो *आमादगी*, सुगम लगे हर राह।।

२. *आमाशय* :- पेट की थैली जहाँ भोजन पचता है (पुल्लिंग)
*आमाशय* में रस भरा, करता पाचन कर्म।
तन में ऊर्जा बाँटना, माने नित निज धर्म।।

३. *आमिन* :- छोटा और मीठा आम (स्त्रीलिंग)
कोकिल बैठी डाल पर, *आमिन* की रख चाह।
छेड़े मधुरिम राग फिर, छू ले सबकी थाह।।

४. *आमिर* :- अधिकारी, हाकिम (पुल्लिंग)
जन-जन की यह लालसा, मोटी मिले पगार।
बन जाएँ *आमिर* सभी, रहे अटारी-कार।।

५. *आमिल* :- कार्यकर्ता, फ़कीर, तांत्रिक (पुल्लिंग)
ज्ञान और विज्ञान का, करने लगे घमंड।
ढोंगी है *आमिल* सखा, तंत्र-मंत्र पाखंड।।


🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*

छेरिक छेरा

---<<<०००: छेरिक छेरा छेरछेरा :०००>>>---
               { छत्तीसगढ़ी-सार छन्द }
                      ०×××××××०
पूस   महीना   के   हे  पून्नी , धरम-करम के बेरा ।
छेरिक    छेरा   माँगन  दाई , दिहा  झट  छेरछेरा ।।

बछर दिन म हे आये  हावन , दाई   तुँहर   दुवारी , 
लैका-सियान मिलके देखव , सुन  लेवा  महतारी ।
कोठी  के  हे  धान  ल   दाई , सूपा  -  सूपा   हेरा ।।
छेरिक    छेरा   माँगन   दाई , दिहा  झट  छेरछेरा ।।१।।

हमन  भिखारी  मैया  नोहन , जोगी-बाह्मन-बावा ,
दू - दी   ओंजरा  धान   देके , भारी  पुन्य कमावा ।
घर म अन  कुवाँरी तुँहर भरे , हरदम   करे  बसेरा ।।
छेरिक    छेरा   माँगन   दाई , दिहा  झट  छेरछेरा ।।२।।

साकम्भरी जगत  के  जननी , सबके   पालनहारी ,
परगट  होइन आज  भवानी , सबके   मंगलकारी ।
भूखा  मन के भूख मिटाइन , दुःख-कसट के बेरा ।।
छेरिक    छेरा   माँगन   दाई , दिहा  झट  छेरछेरा ।।३।।

उँकर नाम ले  धान ल दे  दा , दिहा  तभे  तूँ  पाहू , 
देके   दान  सुजसकर   लेवा , एला  घला  कमाहू ।
सब्बो  जीव  तुँहर  आसा  हे , करथें  साँझ-सबेरा ।।
छेरिक    छेरा   माँगन   दाई , दिहा  झट  छेरछेरा ।।४।।

सब्बो किसान भगवान सहीं , साधे हाथ किसानी ,
धरती   के    बेटा   कहलाथें , देथें   दाना - पानी ।
जमा किसानिन जैसे लछमी , जल्दी थान ल हेरा ।।
छेरिक    छेरा   माँगन   दाई , दिहा  झट  छेरछेरा ।।५।।

जियत रहे ले  फेर  बछर  के , तुँहर  दुवारी आबो ,
जल्दी-जल्दी बिदा करव माँ , आन  दुवारी जाबो ।
कहिथे 'ठाकुर' परब  छेरछेरा , हवय दान के  बेरा ।।
छेरिक    छेरा   माँगन    दाई , दिहा  झट छेरछेरा ।।६।।
                            ०××××××०
दि.१५.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
                   ९४०६०५७७६३ , ६२६६५२४२६१

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय