---<<०००: होती ठण्ड अजीत :०००>>---
{ दोहा छन्द }
०××××××०
पौष मास वर्षा करे , झरझर बरसे नीर ।
वायु चले अति शीत है , जाता काँप शरीर ।।१।।
तन को वेधे तीर - सा , शीतल बहे बयार ।
मानो सारे अंगपर , करता खूब प्रहार ।।२।।
थरथर-थरथर तन करे , होती ठण्ड अजीत ।
बादल ढँकते भानु को , शीत बढ़े तन मीत ।।३।।
सूर्य देव दिखते नहीं , मिले नहीं तब ताप ।
बादल से निकलें नहीं , कई दिवस से आप ।।४।।
मानो भय से शीत के , जल्दी होते अस्त ।
छुपते हैं दक्षिण दिशा , सूर्य शीत से त्रस्त ।।५।।
सोते ज्यों रवि शीघ्र ही , विलम्ब से है जाग ।
सेंक रहे नर देह को , ठंडी लगती आग ।।६।।
हिम्मत हुआ करे नहीं , करने को है स्नान ।
बीते अनेक दिवस है , बिना नहाये जान ।।७।।
गरम वस्त्र रक्षक नहीं , रोक न पायें ठण्ड ।
नहीं भगाते ठण्ड को , शीतल रही प्रचण्ड ।।८।।
बाल-वृद्ध की दुर्दशा , होता नहीं बखान ।
कई लोग हैं शीत से , छोड़ा करते जान ।।९।।
पशु-पक्षी भी ठण्ड से , देते पराण छोड़ ।
कहता 'ठाकुर' विश्व में , नहीं शीत का तोड़ ।।१०।।
०×××××××०
०३.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
९४०६०५७७६३ , ६२६६५२४२६१
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें