*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🏻🙏🏻💐💐
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४७*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐
१. *आभोग*:- भोग-विलास, सांप का फन (पुल्लिंग)
धन पर कुँडली मारकर, करते हैं *आभोग*।
धन से तो धनवान हैं, मन में पाले रोग।।
२. *आम* :- एक प्रसिद्ध फल, साधारण (पुल्लिंग)
मँहगाई की मार से, बेदम जनता *आम*।
काजू केवल खास का, *आम-आम* के नाम।।
३. *आमंत्रण* :- न्योता, बुलावा (पुल्लिंग)
साथी सुख-संताप के, प्रेम भाव पहचान।
देते *आमंत्रण* उन्हें, शुभचिंतक लें मान।।
४. *आमंत्रण पत्र*:- निमंत्रण पत्र (पुल्लिंग)
सखा दिखावा बढ़ रहा, देखो जी सर्वत्र।
मँहगे-मँहगे बाँटते, *आमंत्रण के पत्र*।।
५. *आमद* :- आय, आमदनी (स्त्रीलिंग)
*आमद* मोटी चाहिए, मगर सहज हो काम।
चाहें ऊँचा ओहदा, और मिले आराम।।
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें