---<<०००: ढूँढ सभी देशद्रोही को :०००>>---
{ सरसी छन्द }
०××××××०
जन्मभूमि की करते निन्दा , रटें पाक का नाम ।
ढूँढ़ सभी देशद्रोही को , कर दें काम तमाम ।।
खाना खाते भारत का ये , पीते इसका नीर ,
करें पाक की गायन पापी , दोष बड़ा गंभीर ।
भेजें पाकिस्तान इन्हें है , करें वहाँ का काम ।।
ढूँढ सभी देशद्रोही को , कर दें काम तमाम ।।१।।
भीतर - भीतर करें हमेशा , भारत को कमजोर ,
पाकिस्तानी से नित इनका , जुड़ा हुआ है डोर ।
मातृभूमि की मिलकर सारे , करें सदा बदनाम ।।
ढूँढ सभी देशद्रोही को , कर दें काम तमाम ।।२।।
खाया करते जिस थाली में , उसमें करते छेद ,
गोपनीय बातों की है ये , बैरी को दें भेद ।
देश तोड़ने में लगे हुए , मिलके आठों याम ।।
ढूँढ सभी देशद्रोही को , कर दें काम तमाम ।।३।।
घर का भेदी लंका ढाये , करते ये साकार ,
साथ देश के करें छलावा , रहे बड़े गद्दार ।
आतंकी हमले करवाते , पापी सुबहो-शाम ।।
ढूँढ सभी देशद्रोही को , कर दें काम तमाम ।।४।।
सारे देशद्रोही का है , पकड़ लें गिरेबान ,
इन सबको कोने - कोने से , लायेंकर पहचान ।
चौराहेपर दे दें फाँसी , पहुँचायें यम-धाम ।।
ढूँढ सभी देशद्रोही को , कर दें काम तमाम ।।५।।
जयचंद - मीरजाफर सारे , रहे विभीषण नीच ,
इनकी बोटी श्वान खिला दें , सारी चमड़ी खींच ।
करके दण्डित 'ठाकुर' ऐसे , करें बात यह आम ।।
ढूँढ सारे देशद्रोही को , कर दें काम तमाम ।।६।।
०××××××०
दि.०७.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
९४०६०५७७६३ , ६२६६५२४२६१
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें