राम के लिए वनवास मांगा
भरत के लिए राजसिंहासन
फिर भी कुछ नहीं मिला केकाई को
क्योंकि खाली रह गया आसन
जिस पुत्र के लिए राज मांगी
वही पुत्र उस माँ को धिक्कारे
धन्य धन्य रघुकुल के भरत
जो राम पादुका में अवध सवारें
पुत्र वियोग मे राजा दशरथ
चले गये परलोक सिधार
सारी आयोध्या हुई अनाथ
बिखर गया सारा परिवार
-पवन यादव पहुना-
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें