*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🏻🙏🏻💐💐
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४३*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐
१. *आप्लावन* :- जलमग्न होना (पुल्लिंग)
*आप्लावन* जैसे लगे, कोरोना का काल।
नजरबंद जग को करे, धरे रूप विकराल।।
२. *आफ़त* :- संकट, विपदा (स्त्रीलिंग)
*आफ़त* कैसी आ गई, पुनि-पुनि जाती लौट।
कोरोना का काल यह, देत हृदय में चोट।।
३. *आफताब* :- सूर्य, सख्त धूप (पुल्लिंग)
*आफताब* के आब से, होत धरा में भोर।
चह-चह कर हिय को हरे, बन पंछी चितचोर।।
४. *आब* :- जल, शराब, प्रतिष्ठा, चमक (पुल्लिंग)
मीन-मनुज अरु चंद्रमा, रखें *आब* की आस।
जितना मिलता *आब* है, उतनी बढ़ती प्यास।।
५. *आबंध* :- बंधन, प्रेम, अलंकार (पुल्लिंग)
पायल इक *आबंध* है, नारी का श्रृंगार।
मान इसे आबंध कुछ, देते फेंक उतार।।
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा, सरायपाली*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें