---<<००: आदत डालें मास्क का :००>>---
{ दोहा छन्द }
०××××××०
लहर तीसरा आ गया , कोरोना का आज ।
भयाक्रांत दुनिया हुई , सारा देश - समाज ।।१।।
सावधान हम सब रहें , करके सदा प्रयास ।
है बचाव ही सुरक्षा , छोड़ें भय मन ह्रास ।।२।।
ढँक लेवें नाक-मुँह को , रहें नित सावधान ।
आदत डालें मास्क की , पहना करें सुजान ।।३।।
घर से बाहर अगर हो , जाना ही अनिवार्य ।
निकले बिन बनते नहीं , अटके कोई कार्य ।।४।।
तब भीड़-भाड़ से बचें , रहना दो गज दूर ।
निज की रक्षा आप को , करना है भरपूर ।।५।।
धोते रहना हाथ - मुँह , सदैव साबुन साथ ।
मिलाना नहीं है सुनो , कभी भूल से हाथ ।।६।।
हाथ मिलाने की प्रथा , देना प्यारे छोड़ ।
अभिवादन दिल से करें , हाथों को है जोड़ ।।७।।
छूना मत नाक-मुँह को , भूलवश बार-बार ।
संक्रमण यह तुरत करे , घातक रहा अपार ।।८
ढिलाई नहीं दवा बिन , बात कहूँ दो टूक ।
टीका लेना उभय को , मतकर इसमें चूक ।।९।।
कोरोना ऐसे किये , जायेगा ही हार ।
अपना हित 'ठाकुर' करें , सोचो करो विचार ।।१०।।
०××××××०
दि.०६.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर'बंजारीवाले'
९४०६०५७७६३ , ६२६६५२४२६१
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें