*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🙏💐💐
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४६*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐
१. *आभार* :- कृतज्ञता, अहसान (पुल्लिंग)
प्रथम पूज्य परमेश बन, दिया शुभ्र उपहार।
मातु-पिता मैं आपका, मानु नित्य *आभार*।।
२. *आभास* :- सादृश्य, मिथ्या प्रतीति (पुल्लिंग)
मंजिल से पहले रुके, कर ऊर्जा को नष्ट।
मंजिल का *आभास* ही, करे मनुज मति भ्रष्ट।।
३. *आभिजात्य*:- कुलीनता, रईसी (पुल्लिंग)
*आभिजात्य* की भावना, पालो मत मनमीत।
स्वालंबन की राह ही, दिला सके है जीत।।
४. *आभीर* :- अहीर, ग्वाला, गोप (पुल्लिंग)
गौ माता को हाँकते, बनकर जी *आभीर*।
बंशीधर वन को गए, पीत पहनकर चीर।।
५. *आभूषण* :- गहना, श्रृंगार (पुल्लिंग)
अलंकार-रस-छंद हैं, साहित्यिक उपहार।
*आभूषण* हैं काव्य के, करें काव्य श्रृंगार।।
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें