*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं* 🙏🙏💐💐
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
*वीर भूमि है अपना भारत (आल्हा छंद)*
🇮🇳💐💐💐💐💐💐💐💐🇮🇳
आजादी के परवानों ने, हँसकर दे दी अपनी जान।
वीर भूमि है अपना भारत, वीरों से इसकी पहचान।।
मुँह की खाकर भागे रिपुदल, ऐसे कर दी उनपे वार।
तोड़ गुलामी की जंजीरें, दी अनुपम हमको उपहार।।
आओ मिलकर गाएँ हम सब, नित-नित उनका ही गुणगान।
वीर भूमि है अपना भारत, वीरों से इसकी पहचान।।
केसरिया साहस का सूचक, सिखलाता नित जग को त्याग।
रंग धवल जग को बतलाता, नित्य हृदय में हो अनुराग।।
वर्ण हरा हरियाली घोतक, मध्यक पहिया है गतिमान।
वीर भूमि है अपना भारत, वीरों से इसकी पहचान।।
मिलजुलकर सब रहते हैं जी, सहयोगी हैं सारे हाथ।
जनसेवा को पूजा माने, जन-जन को माने रघुनाथ।।
प्यारा भारत वर्ष हमारा, हम सबका यह है अभिमान।
वीर भूमि है अपना भारत, वीरों से इसकी पहचान।।
संसाधन सबको हासिल हो, धन-दौलत हो सबके पास।
लोग यहाँ हो वैभवशाली, पालें मन में यह विश्वास।।
नील गगन में गूँज उठे नित, जन-गण-मन का पावन गान।
वीर भूमि है अपना भारत, वीरों से इसकी पहचान।।
*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें