सोमवार, 24 जनवरी 2022

शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १५७*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🙏💐💐

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १५७*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आयोधन* :- युद्ध, वध, युद्धक्षेत्र (पुल्लिंग)
भू के टुकड़े के लिए, अपनों में मतभेद।
*आयोधन* फिर छिड़ गया, हुआ हृदय विच्छेद।।

२. *आरंभ* :- श्रीगणेश, प्रारंभ, उत्पत्ति (पुल्लिंग)
शुभ्र काज *आरंभ* में, करो अगर जो देर।
कार्य विफल होता सखा, सुनो समय का फेर।।

३. *आरंभक* :- आरंभकर्ता (पुल्लिंग)
*आरंभक* आरंभ में, तीव्र चले है चाल।
धीरे से निस्तेज हो, धरे पराभवमाल।।

४. *आरक्षक* :- पहरेदार, रखवाला (पुल्लिंग)
*आरक्षक* बनकर सदा, बैठे रहते द्वार।
मातु-पिता वृद्धायु में, खूब लुटाते प्यार।।

५. *आरक्षण* :- सुरक्षित किया हुआ स्थान (पुल्लिंग)
सोच-समझ कर ही दिया, बाबा ने उपहार।
अवसर-समता के लिए, *आरक्षण* अधिकार।।

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय