शनिवार, 29 जनवरी 2022

शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १५८*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🙏💐💐

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १५८*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आरक्षी* :- आरक्षक, पुलिस (पुल्लिंग)
जन रक्षा में हैं लगे, बनकर वीर जवान।
*आरक्षी* कल्याण को, झोंकें अपनी जान।।

२. *आरज़ू* :- इच्छा, विनती (स्त्रीलिंग)
लता तुल्य है *आरज़ू*, नियमित हो विस्तार।
सबकुछ पाकर भी यहाँ, तृप्तिहीन संसार।।

३. *आरण्यक* :- वनवासी (पुल्लिंग)
*आरण्यक* को मानते, अनपढ़ अरु गंवार।
वन औषध का वे मगर, रखते ज्ञान अपार।।

४. *आरती* :- दीप प्रज्ज्वलन एवं देव आराधना (स्त्रीलिंग)
सुबह-शाम कर *आरती*, करते प्रभुवर ध्यान।
शिलाखंड को मानते, सृजनकार भगवान।।

५. *आरब्ध* :- आरंभ (पुल्लिंग)
भिन्न-भिन्न हैं तथ्य अरु, सुन लो भिन्न प्रमाण।
कैसे हो *आरब्ध* अरु, कैसे हो निर्वाण?

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय