*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🙏💐💐
*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १५९*
💐💠💠💠💠💠💠💠💠💐
१. *आरभटी* :- क्रोध भाव, एक नृत्य शैली (स्त्रीलिंग)
*आरभटी* हिय में भरे, करते जब कुछ काम।
मिले नहीं है जीत जी, बस हो काम तमाम।।
२. *आरसी* :- दर्पण (स्त्रीलिंग)
साथ रहे ज्यों *आरसी*, वैसे ही हो मित्र।
नहीं दिखावा वे करें, सोहे सत्य चरित्र।।
३. *आरा* :- लकड़ी चीरने का औजार (पुल्लिंग)
वृक्षराज रोता कहे, "कैसी है तकदीर?"
बिना काष्ठ *आरा* कहाँ, लेता लकड़ी चीर।।
४. *आराज़ी* :- ज़मीन (स्त्रीलिंग)
*आराज़ी* को मानते, जननी सभी किसान।
जो पालन पोषण करे, करती कष्ट निदान।।
५. *आराधन* :- आराधना, अर्चना (पुल्लिंग)
*आराधन* मनु ने किया, माँगा जब वरदान।
कहे खुदा माँ-बाप का, कर पहले सम्मान।।
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें