---<<००: कन्या भ्रूण न करना हत्या :००>>---
{ सार छन्द }
०××××××०
बेटी भी होती बेटों - सा , जीने की अधिकारी ।
कन्या भ्रूण न करना हत्या , यह पातक है भारी ।।
बेटी रही पिता - माता की , जैसे दृग की तारा ,
होती है बिटिया रानी भी , निश्चय खून हमारा ।
उसकी हत्या करना होता , महा अमंगलकारी ।।
कन्या भ्रूण न करना हत्या , यह पातक है भारी ।।१।।
बेटी यकृतखण्ड-सी होती , मानो स्पन्दन प्यारे ,
आँगन की है तुलसी माता , काटे पाप हमारे ।
उसके बिना परिवार की है , सूनी-सी फुलवारी ।।
कन्या भ्रूण न करना हत्या , यह घातक है भारी ।।२।।
बेटी बागों की तितली-सी , आँखों को है भाती ,
अमराई की कोयल-सी है , वाणी मधुर सुनाती ।
गौरैया-सी फुदका करती , हमेशा घर - दुवारी ।।
कन्या भ्रूण न करना हत्या , यह घातक है भारी ।।३।।
बेटी गीता की श्लोक रही , मानस की चौपाई ,
आयात रही है कुरान की , गुरुवाणी मन भायी ।
बाईबल की सीख रही है , उससे जीवन प्यारी ।।
कन्या भ्रूण न करना हत्या , यह घातक है भारी ।।४।।
बेटी दोनों कुल को तारे , दो कुटुम्ब को जोड़े ,
प्रतिभावान रही है बेटी , कर्म से न मुँह मोड़े ।
बूढ़े मातु - पिता की बेटी , बनती सेवाकारी ।।
कन्या भ्रूण न करना हत्या , यह घातक है भारी ।।५।।
बेटी को कहें धन पराया , यह सोच मूढ़ता है ,
नैहर तथा ससुराल का घर , बेटी से सजता है ।
तनया से 'ठाकुर' जगती है , इससे वैभव सारी ।।
कन्या भ्रूण न करना हत्या , यह घातक है भारी ।।६।।
०××××××०
दि.२५.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
९४०६०५७७६३ , ६२६६५२४२६१
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें