शनिवार, 22 जनवरी 2022

*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४९*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🏻🙏🏻💐💐

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺


*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४९*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आमादगी* :- तत्परता, आमादा होना (स्त्रीलिंग)
साधें हम इक लक्ष्य को, रखें जीत की चाह।
मन में हो *आमादगी*, सुगम लगे हर राह।।

२. *आमाशय* :- पेट की थैली जहाँ भोजन पचता है (पुल्लिंग)
*आमाशय* में रस भरा, करता पाचन कर्म।
तन में ऊर्जा बाँटना, माने नित निज धर्म।।

३. *आमिन* :- छोटा और मीठा आम (स्त्रीलिंग)
कोकिल बैठी डाल पर, *आमिन* की रख चाह।
छेड़े मधुरिम राग फिर, छू ले सबकी थाह।।

४. *आमिर* :- अधिकारी, हाकिम (पुल्लिंग)
जन-जन की यह लालसा, मोटी मिले पगार।
बन जाएँ *आमिर* सभी, रहे अटारी-कार।।

५. *आमिल* :- कार्यकर्ता, फ़कीर, तांत्रिक (पुल्लिंग)
ज्ञान और विज्ञान का, करने लगे घमंड।
ढोंगी है *आमिल* सखा, तंत्र-मंत्र पाखंड।।


🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय