दिनकर की आभा लिये
मुस्कुराती नील सुमन
उठने लगी बसंत बयार
संग कोकिल है मगन/१/
हर रूत हिय को हरती
खिल महके वन उपवन
देख भ्रमर का मन डोले
प्रकृति करे ज्यों सृजन/२/
चंद्रमा भी नैन लगाये
नभ से मुक निहारती
छुपकर चांदनी धवल
पुष्पित सुमन सराहती/३/
छेड़ मिलन अनुराग
लगे है मुरली बहके
फूलों की भीनी गंध
अंतर मन है महके/४/
बहती नीरव नद
नवयौवन मधुमाती
नवकली बनी गुल
मस्त पवन सहलाती/५/
तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर'
ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और मधुर साहित्य परिषद से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇
https://kutumbapp.page.link/gE3yhrMfwZuc7vjU7
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें