शनिवार, 22 जनवरी 2022

*शब्दकोश शब्द व्यंजना:- १४८*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात*🙏🏻🙏🏻💐💐

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺


*शब्दकोश शब्द व्यंजना:- १४८*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आमदनी* :- कमाई, लाभ, फायदा (स्त्रीलिंग)
*आमदनी* है सौ मगर, खर्चे होत हजार।
मँहगाई की मार से, जनता है लाचार।।

२. *आमन* :- वह जमीन जिसमें वर्ष में केवल एक फसल हो (पुल्लिंग)
आमदनी यह अल्प दे, लगे सखा अब झोल।
बोरवेल जब से खुदे, *आमन* का क्या मोल।।

३. *आम पापड़* :- आम के रस बनी पट्टी (पुल्लिंग)
हर मौसम फलता नहीं, सुन फल राजा आम।
*आम पापड़* बना रखें, जब-जब आए काम।।

४. *आमर्ष* :- असहनशीलता, क्रोध (पुल्लिंग)
तजकर मन *आमर्ष* को, रखो हृदय निर्वेद।
नाश करे सब क्रोध है, शेष बचे बस खेद।।

५. *आमलक* :- आँवला (पुल्लिंग)
सुनो सखा फल *आमलक*, पोषण से भरपूर।
नियमित सेवन से रहें, रोग-व्याधि से दूर।।

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय