---<<<००: पुण्य पर्व मकर संक्रान्ति:००>>>---
{ दोहा छन्द }
०××××××०
सूर्य देव करते भ्रमण , राशि बदलते जाय ।
कहते संक्रान्ति इसको , पुण्यकाल कहलाय ।।१।।
सूरज बारह राशिपर , करें भ्रमण प्रति मास ।
वाहन उनका बदलता , ज्योतिष का विश्वास ।।२।।
तजें भानु धनु राशि को , करते मकर प्रवेश ।
लोग मकर संंक्रान्ति है , कहते पूज्य दिनेश ।।३।।
दान - पुण्य का है कहें , काल इसे सब कोय ।
आज किए तिल दान है , उनका मंगल होय ।।४।।
छः विधि से करते रहे , तिल का लोग प्रयोग ।
जल में तिल डालें करें , स्नान आज हैं लोग ।।५।।
उबटन सह करते हवन , तिलमय जल है पान ।
तिल का है भक्षण करें , करते इसका दान ।।६।
तीर्थ स्नान लोग करते , नदी - जलाशय जाय ।
दिनकर को दें अर्घ्य है , मिले पुण्य अधिकाय ।।७।।
हाथ जोड़ रवि को करें , विनती मन में ध्यान ।
अंधकार मन का हरो , हे प्रभु कृपा निधान !!८।।
साधन सम्पन्न जन हैं , पहुँच तीर्थ अति दूर ।
बालक - वृद्ध - युवा चलें , भीड़ लगे भरपूर ।।९।।
दक्षिण तज उत्तर दिशा , चलते हैं दिननाथ ।
क्रमशः करते गमन है , विश्व झुकाता माथ ।।१०।
मिट जाता है आज से , शीत काल का दम्भ ।
मनभावन ऋतु शिशिर है , हो जाता आरम्भ ।।११।
मकर पर्व अति पुण्यदा , करते शास्त्र बखान ।
भानु चरण 'ठाकुर' भजे , हरपल करता ध्यान ।।१२।
०×××××××०
दि.११.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
९४०६०५७७६३ , ६२६६५२४२६१
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें