---<<००: मुझको भी जग में आने दो :००>>---
{ सार छन्द }
०×××××०
मैं दोनों की ठहरी बेटी , करो मुझे स्वीकार ।
मुझको भी जग में आने दो , जीने का अधिकार ।।
अंश रही मैं दोनों की है , तेरे तन का रक्त ,
मुझे मारकर पिता गर्भ में , करो नहीं तुम त्यक्त ।
लेने देना जन्म मुझे है , सुनलो पिता पुकार ।।
मुझको भी जग में आने दो , जीने का अधिकार ।।१।।
पढ़-लिखके मैं जीवन मेरा , भविष्य सजा-सवाँर ,
अपने पैर खड़े होकर मैं , नहीं बनूँगी भार ।
नाम उजागर करके तेरा , दूँगी खुशी अपार ।।
मुझको भी जग में आने दो , जीने का अधिकार ।।२।।
मनमानी मैं नहीं करूँगी , करके सेवा कर्म ,
निभाते रहूँगी तन - मन से , बेटी का है धर्म ।
वयोवृद्ध जब तुम होगे तब , लूँगी सेवकभार ।।
मुझको भी जग में आने दो , जीने का अधिकार ।।३।।
कन्धा तक मैं तुमको दूँगी , रखके एक मिसाल ,
हर काम करूँगी दोनों का , बनके तेरा लाल ।
मैं धन नहीं पराया घर की , मन में करो विचार ।।
मुझको भी जग में आने दो , जीने का अधिकार ।।४।।
सुनलो विनती माता मेरी , कहती रखूँ प्रतीत ,
देखने मुझे दो दुनिया को , रखो हृदय में प्रीत ।
गर्भ मध्य है मुझको माता , करो नहीं संहार ।।
मुझको भी जग में आने दो , जीने का अधिकार ।।५।।
मैं हूँ नारी महिला तुम भी , समझो दोनों एक ,
नारी पीड़ा समझे नारी , करके देख विवेक ।
बेटी को 'ठाकुर' जग में ला , करना भव संचार ।।
मुझको भी जग में आने दो , जीने का अधिकार ।।६।।
०××××××०
दि.२९.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
९४०६०५७७६३ , ६६२६५२४२६१
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें