*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🙏💐💐
*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १६०*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐
१. *आराधना* :- पूजा, सेवा, उपासना (स्त्रीलिंग)
करते नित *आराधना*, पालनहारे राम।
मिले सदा आशीष जी, सफल सकल हो काम।।
२. *आराम* :- आसानी का भाव, सुख, विश्राम (पुल्लिंग)
कठिन परिश्रम भी करो, और करो *आराम*।
इनके सामंजस्य से, बनते सारे काम।।
३. *आरामघर* :- विश्रामालय, शयनागार (पुल्लिंग)
जाते हैं *आरामघर*, निद्रा से हो चूर।
वापस आने की घड़ी, हो ऊर्जा भरपूर।।
४. *आरिफ़* :- साधु, ब्रम्हज्ञानी, संतोषी (पुल्लिंग)
*आरिफ़* वो होते जिसे, नहीं किसी का मोह।
ज्ञानी वो कैसे भला, जो जन होत निछोह।।
५. *आरु* :- केकड़ा, सुअर, घड़ा (पुल्लिंग)
विपदाओं से है भरा, नित्य *आरु* की जान।
खान-पान से है मिला, घृणित उन्हें पहचान।।
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें