आया हूं तेरे दर पे हाथ थाम ले
छोड़ सारे दर्द खुशी के जाम ले
खाई है मैनें कई ठोकरें दर बदर
अब जरा सम्हल सब्र से काम ले
भुला दिया हमें जमाने ने तो क्या
लरजते लबों से हमारा नाम ले
कर देती है फना सारे सागिर्द को
मेरी जिंदगी की कभी एक शाम ले
चाहते हैं कुछ गुफ्तगू हो तुम से
बदले में हमसे मौत का दाम ले
रश्मि की तलब नहीं 'दिनकर' को
होंगे रूख़सत हमसे सलाम ले।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें