*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🙏💐💐
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १५६*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐
१. *आयोग* :- विशेषज्ञों का दल, सजावट (पुल्लिंग)
हुआ गबन तो जाँच में, गठित हुआ *आयोग*।
आँच जाँच में आ गई, भ्रष्ट मिले सब लोग।।
२. *आयोजक* :- आयोजन करने वाला (पुल्लिंग)
प्राप्त करें नित लक्ष्य को, *आयोजक* का काम।
आयोजन के अंत तक, मिले नहीं आराम।।
३. *आयोजन* :- कार्यक्रम, तैयारी, जोड़ना (पुल्लिंग)
काम करें ऐसे सभी, ज्यों जादूगर जीन।
पूरे हर्षोल्लास से, *आयोजन* में लीन।।
४. *आयोजना* :- योजना, संयोजन, व्यवस्था (स्त्रीलिंग)
अनुपम थी *आयोजना*, मगर लक्ष्य से दूर।
विफल हुए इस बात से, जोश नहीं भरपूर।।
५. *आयोडीन* :- एक रसायनिक तत्व (पुल्लिंग)
कम हो *आयोडीन* जब, होता घेंघा रोग।
जमकर तब खाना सखा, नमक युक्त तुम भोग।।
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें