---<<<००: स्वाध्याय का महत्व :००>>>---
{ दोहा छन्द भाग-१ }
०××××××०
स्वाध्याय रहा ज्ञान का , निश्चय ही भण्डार ।
बढ़ाता स्मरण शक्ति को , ज्ञानी बने गवाँर ।।१।।
स्वाध्याय सुमन-चित्त दे , देता बढ़ा विवेक ।
बुद्धि लब्धि बढ़ती सदा , बनते जाती नेक ।।२।।
स्वाध्याय वृद्धि नित करे , एकाग्र करे भाव ।
इसके परायण नर का , होता सरल स्वभाव ।।३।।
स्वाध्याय कारक जन है , बनता प्रबल प्रबुद्ध ।
सृजनकार यह चेतना , होता सोच विशुद्ध ।।४।।
स्वाध्याय सुभग साधना , पाठी साधक मान ।
बनता स्वभाव सरल है , दूर करे अभिमान ।।५।।
स्वाध्याय जो नर करता , रहे कलह से दूर ।
होता है शान्ति-प्रिय वह , समझदार भरपूर ।।६।।
स्वाध्याय नित दिया करे , पढ़ने में है जोर ।
डंका उनके ज्ञान का , बजता चारों ओर ।।७।।
स्वाध्याय न निंदक बने , समय नहीं है पास ।
लगा रहे अध्ययन में , अज्ञान करे ह्रास ।।८।।
स्वाध्याय मन सृजन करे , लाये जग में शान्ति ।
गढ़ता सतत समाज को , फैला देता कान्ति ।।९।।
स्वाध्याय करे देश का , निश्चय जग निर्माण ।
विद्या दायक यह रहा , करे लोक कल्याण ।।१०।।
स्वाध्याय शक्ति प्रबल है , जो करते मन लाय ।
समाधान उसको मिले , सारा सुख नर पाय ।।११।।
स्वाध्याय पुरा काल में , पढ़ते रहे मुखाग्र ।
रहे श्लोक 'ठाकुर' कहे , पद सारे रसनाग्र ।।१२।।
०××××××०
दि.०७.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
९४०६०५७७६३ , ६२६६५२४२६१
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें