*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात*🙏🙏💐💐
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १४५*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐
१. *आबरू* :- इज्ज़त, सतीत्व, कीर्ति (स्त्रीलिंग)
धवल रहे नित *आबरू*, ऐसा हो अनुराग।
द्वेष-दंभ से दूर हों, मन भी हो बेदाग।।
२. *आबादी* :- जनसंख्या, खुशहाली, कृषि भूमि (स्त्रीलिंग)
*आबादी* नित बढ़ रही, मनुज नहीं खुशहाल।
बेगारी भी साथ में, कुटिल चले नित चाल।।
३. *आबोदाना* :- आजीविका, खान-पान (पुल्लिंग)
नश्वर काया में सुनो, बस इतनी सी प्यास।
*आबोदाना* श्रेष्ठ हो, रखता मनवा आस।।
४. *आभरण* :- भरण-पोषण, गहना (पुल्लिंग)
जन-जन का हो *आभरण*, सुनो मनुज की चाह।
बाद विचारे *आभरण*, सुगम रहे जब राह।।
५. *आभा*:- चमक, शोभा, छाया (स्त्रीलिंग)
दिनकर का हो आगमन, *आभामय* आकाश।
पुलकित पृथ्वी पावनी, पाकर परम प्रकाश।।
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें