---<<<००: स्वाध्याय का महत्व :००>>>---
{ दोहा छन्द भाग-२ }
०×××××०
स्वाध्याय करें लोग सब , रहा काल प्राचीन ।
कण्ठस्थ रहे ग्रन्थ हैं , होते स्मरण प्रवीन ।।१।।
स्वाध्याय रहा तब यहाँ , बड़ा सहज ही काम ।
पढ़ते वेद - पुराण सब , सह उपनिषद तमाम ।।२।।
स्वाध्याय श्रेय जब रहा , खोला ज्ञान - विवेक ।
रामायण - गीता तभी , पाये शास्त्र अनेक ।।३।।
स्वाध्याय दिया सच बड़े , मान और सम्मान ।
इज्ज़त करते लोग सब , करें दक्षिणा - दान ।।४।।
स्वाध्याय किए संत-मुनि , गये सतत सब डूब ।
पाये प्रसिद्धि - सुयश है , नाम कमाये खूब ।।५।।
स्वाध्याय रत मनुज बना , जग में सदा महान ।
मिलता आदर नित उसे , पूज्य भाव है जान ।।६।।
स्वाध्याय करें छात्र गण , गुरु आश्रम तब जाय ।
देश रहा तब विश्व गुरु , जग में महिमा छाय ।।७।।
स्वाध्याय हरे चित्त का , सकल मूढ़ता - भूल ।
वसुधा को कुटुम्ब कहे , बन्धुत्व सरस मूल ।।८।।
स्वाध्याय दिया विश्व को , बड़े - बड़े विद्वान ।
इसके कारण ही मिला , दुनिया को विज्ञान ।।९।।
स्वाध्याय रहा सुधारक , रहता निन्दा हीन ।
समय नहीं इसके लिये , रहे न चित्त मलीन ।।१०।।
स्वाध्याय अध्ययन करे , पुस्तक इसका मित्र ।
करता विशुद्ध सोच को , आत्मा करे पवित्र ।।११।।
स्वाध्याय हितैषी रहा , करता जग कल्याण ।
कहता 'ठाकुर ' ग्रन्थ हैं , इसका रहे प्रमाण ।।१२।।
०××××××०
दि.०८.०१.२२--जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
९४०६०५७७६३ , ६२६६५२४२६१
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें