पावन मंच: शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय हिन्दी दिवस 2022
विधा: कविता
शीर्षक: *हिन्दी है भारत की पहचान*
हिंदी है गौरव गान की भाषा ..
हिंदी है हिदुस्तान की आशा ..
वाचन में बेहद सरल हैं, लेखन में बहुत आसान हैं ..
पठन में सहज सुबोध हैं, हिंदी ही मेरी पहचान हैं ...
हिंदी है सुसंस्कार की भाषा .....
हिंदी हमारी मान है ,हिन्दी में ही राष्ट्रीय गान है ..
हिंदी हमारी शान हैं, हिन्दी ही मानस वरदान हैं ...
हिंदी है सुविचारों की अभिलाषा ...
हिंदी हमारी आत्मा है जिसमें भावनाओं की साज़ है..
हिंदी विचारों की माला हैं जो अंतर्मन की आवाज़ है..
हिन्दी है राष्ट्र की प्रेम भाषा..
हिंदी ही हमारी सहारा हैं, जो प्राणों में बहती धारा हैं ..
हिंदी जय हिंद का नारा है ,बोलो जयघोष हमारा है ..
हिंदी है भारत की राष्ट्रभाषा ..
हिंदी है तन-मन-वचन से भाती , हिंदी एकता पाठ पढ़ाती ..
हिंदी है युवा शक्ति को आगे बढ़ाती ,हिंदी ही प्रगति कराती...
हिन्दी है कामकाज की भाषा ..
हिंदी है संस्कृति की गरिमा, गाएँ हम हिंदी की महिमा ..
हिंदी में ही योग-साधना, *श्रवण* की सुमंगल कामना ..
हिंदी है जन-संपर्क की भाषा....
स्वरचित मौलिक एवं अप्रकाशित काव्य रचनाएं
काव्यकार :
@धर्मेन्द्र कुमार श्रवण
व्याख्याता
शा.उ मा.वि खलारी ,बालोद छत्तीसगढ़
रचित दिनांक 14/02/2022
ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छ ग से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇
https://kutumbapp.page.link/VEX3owBSFxNRyEgv5
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें