रविवार, 17 मई 2026

रक्तदान










 रक्तदान 


रक्तदान से जग में बढ़ता, मानवता का मान रहे।

सूनी साँसों में फिर से नव, जीवन का वरदान रहे।

बूँद-बूँद अमृत बन बहती, पीड़ित का सम्मान बने।

दान यही सबसे उत्तम है, जन-जन का अभियान बने।।


पीड़ा में जब कोई तड़पे, रक्त उसे संबल देता।

मुरझाए जीवन उपवन में, नव आशा का जल देता।

जाति-धर्म सब भूल मनुज को, मानवता पहचान मिले।

रक्तदान करने वालों को, सच्चा पुण्य महान मिले।।


थैली भर रक्त नहीं केवल, जीवन का उपहार यही।

निर्बल की धड़कन में बसता, सेवा का विस्तार यही।

जिसने अपना रक्त दिया है, उसका यश अम्लान रहा।

धरती पर वह देव समान, जनहित में बलिदान रहा।।


आओ मिलकर शपथ उठाएँ, रक्तदान हम नित्य करें।

हर संकट में मानवता का, पावन दीप प्रदीप्त करें।

एक बूँद से कितने मुख पर, नव मुस्कानें खिल जातीं।

रक्तदान की महिमा से ही, सूनी राहें मिल जातीं।।

 

तोषण चुरेन्द्र दिनकर 

धनगांव डौंडी लोहारा बालोद छत्तीसगढ़ ९५७५०७०६८९  

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय