रविवार, 17 मई 2026

घर की उजली भोर है बेटी



 

*शीर्षक : बेटी*

घर की उजली भोर है बेटी,
ममता का सिरमौर है बेटी।

सूने आँगन की हँसी बन,
मन का मधुरित छोर है बेटी।

दुख की धूप झुलसाए जब भी,
शीतल जल की डोर है बेटी।

सेवा, साहस, त्याग, समर्पण,
जीवन का दृढ़ जोर है बेटी।

माँ की छाया, पिता की आशा,
सपनों का नव दौर है बेटी।

हर बाधा से लड़ना जाने,
साहस की हुंकार है बेटी।

जिस घर में सम्मान मिले तो,
उस घर का श्रृंगार है बेटी।

तोषण चुरेन्द्र दिनकर 
धनगांव डौंडी लोहारा बालोद छत्तीसगढ़ 
९५७५०७०६८९ 


कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय