*झेलते हैं गोलियाँ*
अमर शहीद हुए, नाम स्वर्ण अक्षरों में,
जो कि हँस-हँस यहाँ, झेलते हैं गोलियाँ।
आने वाली पीढ़ियाँ ये, याद रखेंगी हमेशा,
कैसे वीर बांकुरों ने, खेली यहाँ होलियाँ।
कोटि-कोटि नमन है, भारत के लालों को,
गर्व से ही देशवासी, बोलते हैं बोलियाँ।
विजय की पताका उड़े, नीले आसमान तले,
अरि दल शक्ति देख, पेलते हैं टोलियाँ।
-तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर'
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें