मंगलवार, 12 मई 2026

प्रेम भाव चाहते

एक प्रयास
आज का सृजन समीक्षा हेतु
प्रदत्त चरण:- प्रेम भाव चाहते

रीत को संवारते ही, जीत को पुकारते ही, 
मीत को निहारते ही, प्रेम-भाव चाहते।
ज्ञान को प्रकाश मिले, ध्यान को आकाश मिले, 
मान को सुवास मिले, ज्ञान पुंज गहते।।
द्वेष को हटाते रहें, वेश को सजाते रहें, 
देश को बचाते रहें, वार सब सहते।
त्याग को सिखाते यहाँ, आग को बुझाते यहाँ, 
बाग को खिलाते यहाँ, मुक्त जीव रहते।।

तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर'

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय