मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

*तू खुश है गैर की बाँहों में


*तू खुश है गैर की बाँहों में....*


तू खुश है गैर की बाँहों में जाकर,
क्या मिला तुझे मुझे यूँ रुलाकर?

कसमें वो तेरी, वो झूठे सारे वादे,
बदल गए पल में वो नेक इरादे।
हम तो तेरे इश्क में फकीर हो गए,
तूने छोड़ दिया मुझे रास्ते पे लाकर।
तू खुश है गैर की बाँहों में जाकर,
क्या मिला तुझे मुझे यूँ रुलाकर?

सजाए थे जो ख्वाब इन गरीब आँखों में,
अब अश्क बनके बहते हैं रातों में।
किसकी नज़र लगी मेरे आशियाने को,
राख कर दिया मेरा घरौंदा जलाकर।
तू खुश है गैर की बाँहों में जाकर,
क्या मिला तुझे मुझे यूँ रुलाकर?

जा तुझे बख्श दी खुशियाँ ज़माने की,
मुझको मिली है बस आहें उम्र भर की।
तेरी बेवफाई का गिला मैं किससे करूँ,
खुद ही टूट गया हूँ पत्थर से दिल लगाकर।
तू खुश है गैर की बाँहों में जाकर,
क्या मिला तुझे मुझे यूँ रुलाकर?


©®तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर' 
धनगांव डौंडी लोहारा बालोद छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय