मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

हमने तुमसे प्यार किया


हमने तुमसे प्यार किया...

हमने तुम से प्यार किया दीवानगी की हद से,
तुमने बस उल्फ़त की अपनी दौलत और पद से।

​बिकता है बाज़ार में अब तो हर जज़्बात यहाँ,
तुमने रिश्ता जोड़ लिया दुनिया की मदद से।

​कमी रही क्या जाने मेरे जज़्बा-ए-ऐतबार में,
रिश्ता तुमने तोड़ लिया बस एक ही ज़द से।

​सोचा था कि तुम ही हो मेरी हर दुआ का हासिल,
तुमने पर परखा है हमको अपनी ही क़द से।

​वफ़ा की बातें करना अब तो जैसे इक गुनाह हुआ,
निकल गए तुम दूर बहुत अपनी ही सरहद से।

​हम तो मुसाफ़िर थे तेरी ही राह के ऐ हमनशीं,
तुमने ही रोका है हमको रुसवाई की हद से।

©®तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर' धनगांव डौंडी लोहारा बालोद छत्तीसगढ़     

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय