गीत: राष्ट्रमाता का आह्वान
आओ मिलकर हिंदवासियों, गौ मां का सम्मान करें।
राष्ट्रमाता का मान मिले, ऐसा मिल अभियान करें।
कण-कण में है वास प्रभु का, गौ में सकल जहान है,
इसके पावन चरणों में ही, बसता हिंदुस्तान है।
ऋषि-मुनियों की इस धरती का, हम सब मिलकर ध्यान करें,
आओ मिलकर हिंदवासियों, गौ मां का सम्मान करें।
अमृत जैसा दूध पिलाकर, हमको जीवन देती है,
बदले में वो हमसे बस, थोड़ा सा तृण लेती है।
इस ममता की मूरत का, हम हृदय से गुणगान करें,
राष्ट्रमाता का मान मिले, ऐसा मिल अभियान करें।
खेतों में जो खाद बने, वो सोना उपजा देती है,
मिट्टी को ये प्राण दान दे, खुशहाली ला देती है।
आर्थिक उन्नति का आधार, गौ-सेवा स्वीकार करें,
आओ मिलकर हिंदवासियों, गौ मां का सम्मान करें।
सत्य, अहिंसा, करुणा का, ये जीवंत स्वरूप है,
प्रकृति की अनमोल धरोहर, ईश्वर का ये रूप है।
संस्कृति की इस रक्षा हेतु, जन-जन का कल्याण करें,
राष्ट्रमाता का मान मिले, ऐसा मिल अभियान करें।
घर-घर गूंजे नाम प्यार से, हर आंगन में वास हो,
गौ सेवा ही इस भारत के, वैभव का विश्वास हो।
गौ हत्या से मुक्त धरा हो, ऐसा ही संकल्प करें,
आओ मिलकर हिंदवासियों, गौ मां का सम्मान करें।
तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर'
जय श्री राम मानस परिवार धनगांव डौंडी लोहारा
9575070689//6267538036

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें