गुरुवार, 29 अगस्त 2024

सुनहरी भोर

एक सुनहरी भोर....

दिनकर की आभा लिये एक सुनहरी भोर‌।
धरती पर बिखरी सदा पक्षी करे किलोर।
पक्षी करे किलोर जीव सब जग के जागे।
नदिया भरे हिलोर धूप अम्बर पे छागे।
सुंदर हो आगाज गीत हम गाये मिलकर।
खुशियों की सौगात देख फिर लाये दिनकर।

दिनकर लाते रौशनी पुरवा चले बयार।
एक सुनहरी भोर से जगता है संसार।
जगता है संसार मगन मन मन इतराये।
इन्द्रधनुषी रंग क्षितिज पर भर भर छाये।
महके बगिया पुष्प कली से सुंदर खिलकर।
लेकर नव उन्वान बढ़े हम बनकर दिनकर।

लाती किरणें लालिमा एक सुनहरी भोर।
लगती बड़ी सुहावनी करती विहग किलोर।
करती विहग किलोर गीत मनभावन लगती।
शान्ति चारो ओर बाग में कलियाँ सजती।
होती घंटा नाद झूमें कानन में हिरणें।
बेला पवन प्रभात सुबह जग लाती किरणें।

स्वरचित, मौलिक व अप्रकाशित रचना
तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर' 
धनगाँव डौंडी लोहारा बालोद छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय