क्या फायदा...
गीत तन्हा ये गाने से क्या फायदा।
राज़ लब पे आने से क्या फायदा।
दिल न मिले जब दिल से हमारे,
बात नज़्रें मिलाने से क्या फायदा।
मिलता नहीं किसी को मोहब्बत,
यूँ दिल लगाने से क्या फायदा।
आती नहीं कब्र पे वो हमारी,
निगाहें बिछाने से क्या फायदा।
चांदनी रात में अमाँ का है पहरा,
चिरागें जलाने से क्या फायदा।
उग के ढलना ही है तुम्हें दिनकर,
ज़हां को बताने से क्या फायदा ।
©®
तोषण चुरेेन्द्र दिनकर
धनगांव डौंडीलोहारा
बालोद छत्तीसगढ़
9575070689 //6267538036
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें