*गीत विजय का*
कदम से कदम बढ़ाते रहना।
विजय ध्वज फहराते रहना।
मुसीबत यूं लाख आये मग में,
दीये तूफाँ में जगमगाते रहना।
ऐ मेरे शेर-ए-हिन्दुस्तान साथी,
दहाड़ शमशेर सा लगाते रहना।
तुझसे ही है मेरे शान तिरंगे की,
देश भक्ति जज्ब़ा जगाते रहना।
धन्य है धरा मेरे हिन्द महान की,
रक्षा खातिर तू जाँ लुटाते रहना।
सजदे में रहेगा हमेशा 'दिनकर',
गीत विजय का गुनगुनाते रहना।
©®रचनाकार
तोषण चुरेेन्द्र दिनकर
धनगांव डौंडीलोहारा
बालोद छत्तीसगढ़
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें