सोमवार, 21 अगस्त 2023

रोटी

रोटी नहीं नसीब में ना ही मकान है।
दिल का भला हूं मैं मेरी मुश्किल में जान है।
दुखड़ापना यहां कहां सुनायें किसको,
देखा है दुख में दुखी सारा जहान है।


मतलब की दुनिया यहां सुनते नहीं हैं लोग।
स्वादानुसार पत्तलों में भोगते हैं भोग।
चिंता नहींं है उनको अपने स्वास्थ्य लाभ की,
एकेक करके अपने लिए जोड़ते है रोग।


किसको कहें अपना यहां कोई भी नहीं है ।
पाया न यहां मैनें खोई भी नहीं है।
चलीं गई वो छोड़ मुझे गम के रास्ते,
ये देख मेरे नैनवे रोई भी नहीं है

तोषण चुरेन्द्र दिनकर

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय