मेरी स्थिति
राजनीति के खेल मे,पसरे ऐसे पाँव।
किसे लगाऊँ मैं गले, छोड़ूँ किसके ठाँव।
मुखिया हैं धनगांव के,किसे समय दें दान।
आगे जिसके हैं खड़े, बोले वही महान।।
व्यथा किसे अपनीं कहें,सब ठाकुर औ चोर।
चिन्ता मन ये खा गये,कौन अपन हमजोर।।
सुनता जो संसार में,सुने सुनाई बात।
चैन दिवस कट जात है,बीते अमावस रात।।
सबकी चिन्ता है हमें,हमरी करे न कोय।
देख रीत तोषण कहे,काहे मन किचलोय।।
तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर'
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें