घनाक्षरी
जलद गगन छाए,अवनि सुखद भाऐ,
बिजली चमक रही,
राम जी बचाइए।
बिबिध बयार चली,हर्षित मगन मन,
करुणा निधान प्रभु,
विपदा भगाइए।
काम क्रोध मोह रूपी,पाप पुंज बढ़ रहे,
जिनका शमन कर,
ज्योति लौ जगाइये।
चंचल पवन सम, भगता है मन मेरा,
करता जतन नही,
कैसे भी बनाइए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें