बीएस शर्मा भिलाई
आल्हा छंद
हिमालय
मात्रा भार 16,15यति 2,2अंत 2,1
खड़ा हिमालय सम्मुख भारी, भारत माँ की करे सहाँय।
सबसे सुन्दर शुभ सुखकारी, दुश्मन देता है डरवाय।
शुद्ध वायु जल औषधि देवे,ईंधन लकडी देय अपार।
अनुपम छाया खाद्य रसीले,खनिज सम्पदा मिले हजार।
साधु संत नित जोगी जाएँ,मोहक कुटिया लिए बनाय।
झरना झरते पक्षी गाते,भँवरा कलियन रहा सुहाय।
हिम ही जिसका आलय भाता, हिम चादर करता परिहास।
सारे गुण को लिए समेटे,गौरवशाली है इतिहास।
शेर -बाघ की रहती टोली, हाथी गेंडा और सियार।
बडा़ भयानक शोर मचाए,चलती सुन्दर विविध बयार।
मन घवराएँ थर-थर काँपे,संकट आया बड़ा विशाल।
इष्टदेव को ध्यान लगाया, कृपा मिली तब हुआ निहाल।
बुद्धसेन शर्मा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें