शनिवार, 22 जनवरी 2022

*शब्दकोश शब्द व्यंजना:- १५३*

*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🙏💐💐

🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺


*शब्दकोश शब्द व्यंजना:- १५३*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐

१. *आय-व्ययिक* :- आय व्यय का ब्यौरा, बजट (पुल्लिंग)
*आय-व्ययिक* ऐसा बने, सबका करें विकास।
बस अपने सरकार से, करते हम यह आस।।

२. *आयस*:- लोहा, लोहे के औजार (पुल्लिंग)
पोंगा पंडित कह गए, *आयस* से रह दूर।
ऐसे में बोलो भला, करता क्या मजदूर।।

३. *आयसी* :- लोहे का कवच (स्त्रीलिंग)
मौत सुनो संसार में, परम सत्य है जान।
भले लगाए *आयसी*, बचे नहीं इंसान।।

४. *आया* :- सेविका, नौकरानी (स्त्रीलिंग)
ललना *आया* पालती, मातु काम में व्यस्त।
हाय! समय यह फिर गया, सब अपने में मस्त।।

५. *आयात* :- दूसरे देश से मंगाना (पुल्लिंग)
औरों के संस्कार का, किया सखा *आयात*।
अपनी संस्कृति भूलते, करके जी निर्यात।।


🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺

*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय