*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🙏💐💐
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
*शब्दकोश शब्द व्यंजना:- १५२*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐
१. *आयकर* :- आमदनी पर लगने वाला कर (पुल्लिंग)
देना नित-नित *आयकर*, मत बनना जी चोर।
सरकारी यह स्रोत है, देने में हो जोर।।
२. *आयत* :- समकोण चतुर्भुज (पुल्लिंग)
*आयत* इक आकार है, भुजा लिए कुल चार।
उतने ही हैं कोण जी, भिन्न भुजा आधार।।
३. *आयत* :- कुरान का वाक्य, निशान (स्त्रीलिंग)
*आयत* नित सोहे हमें, सुनो सत्य की राह।
छोटे-छोटे वाक्य में, लेकर भाव अथाह।।
४. *आय वर्ग* :- निश्चित आमदनी वाले (पुल्लिंग)
भिन्न-भिन्न है देश में, *आय वर्ग* के लोग।
कोई तरसे अन्न को, कुछ लें छप्पन भोग।।
५. *आय-व्यय* :- आमदनी और खर्च (पुल्लिंग)
सुनो *आय-व्यय* का हमें, रखना होगा ध्यान।
चादर जितना पांव हो, बात पते की मान।।
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें