*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🏻🙏💐💐
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १५१*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐
१. *आम्र* :- आम का फल (पुल्लिंग)
सखा *आम्र* फलराज है, खट्टा-मीठा स्वाद।
सुनो तपन हरने उसे, अक्सर करते याद।।
२. आम्रकुंज :- अमराई, आम का बगीचा (पुल्लिंग)
जेठ दुपहरी में सुनो, *आम्रकुंज* में भीड़।
फल-छाया देता हमें, खग को दें जी नीड़।।
३. *आम्र मंजरी*:- आम का फूल, मंजरी (स्त्रीलिंग)
*आम्र मंजरी* देखकर, कोकिल गाती गीत।
गजरे की सी है झलक, भरे हृदय में प्रीत।।
४. *आम्ल* :- इमली का पेड़, खट्टापन (पुल्लिंग)
लटक रहे इमली सखा, झुके *आम्ल* की डाल।
मन में लड्डू फूटता, मनवा है बेहाल।।
५. *आय* :- आमदनी, कमाई (स्त्रीलिंग)
बंदी के माहौल में, स्रोत *आय* के बंद।
घर में बैठे हो रहे, जन-जन जी मतिमंद।।
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें