*सभी प्रबुद्ध साहित्यकार साथियों को सुप्रभात* 🙏🙏💐💐
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
*शब्दकोश शब्द व्यंजना :- १५०*
💐💠💠💠💠💠💠💠💐
१. *आमिष* :- भोग्य, कामना, मांसाहार (पुल्लिंग)
अपने ही गुणगान की, लिए बहाना खोज।
*आमिष* आदर भाव की, करता मनवा रोज।।
२. *आमिषभोजी* :- मांसाहारी (पुल्लिंग)
ढोंगी होते हैं सखा, *आमिषभोजी* लोग।
सोम-शुक्र-शनिवार को, करें नहीं ये भोग।।
३. *आमुख* :- प्रारंभ, भूमिका (पुल्लिंग)
मनवा *आमुख* में सदा, सोचे बस इक बात।
मंजिल पाने के लिए, करूँ एक दिन-रात।।
४. *आमोद*:- विनोद, आनंद (पुल्लिंग)
जोगी की है प्रार्थना, प्रभुवर हरना तोद।
छोटी-छोटी बात पर, बना रहे *आमोद*।।
५. *आमोदन* :- प्रसन्नता (पुल्लिंग)
बाँटो गर जो पीर तुम, हो जीवन बदहाल।
*आमोदन* बाँटो सदा, जीवन हो खुशहाल।।
🌺🌺🌼🌼🌺🌺🌼🌼🌺🌺
*विनोद कुमार चौहान "जोगी"*
*जोगीडीपा सरायपाली*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें