---<<००: वन्दनीय सेना अपनी है :००>>---
{ सार छन्द }
०××××××०
भारत माँ के वीर सपूतों , भुजबल में बलशाली ।
वन्दनीय सेना अपनी है , करे देश रखवाली ।।
सीमापर है डटे सदा ही , बन सब रक्षाकारी ,
तब हम घरपर सो पाते हैं , तज भय-शंका सारी ।
पर्व दशहरा आदि मनाते , होली - रथ - दीवाली ।।
वन्दनीय सेना अपनी है , करे देश रखवाली ।।१
देश करे उन्नति इनसे ही , दौड़ा विकास आये ,
खेतोंपर है कृषक हमारे , खेती नितकर पाये ।
इनसे ही व्यापार चले हैं , रहते सब खुशहाली ।।
वन्दनीय अपनी सेना है , करे देश रखवाली ।।२
विद्यालय में शिक्षक जाके , ज्ञान छात्र को बाँटे ,
बुद्धि-विवेक सदैव बढ़ाते , अज्ञान तिमिर काटे ।
विद्या इनके कारण देते , हाल बनाते माली ।।
वन्दनीय अपनी सेना है , करे देश रखवाली ।।३
सारा देश इन्हीं से रक्षित , जितने विभाग सारे ,
जान - माल के रक्षाकारी , ये ही ईश हमारे ।
नेता तक बनते इनसे ही , मुखर रहे हैं खाली ।।
वन्दनीय अपनी सेना है , करे देश रखवाली ।।४
चलें कारखाने इनसे ही , रोजगार मिल पाता ,
सेना बिन है देश सदा ही , प्रगति हीन रह जाता ।
आन-बान-शान रही सेना , देश बदलनेवाली ।।
वन्दनीय अपनी सेना है , करे देश रखवाली ।।५
बलशाली सेना के बिन है , देश टूट ही जाये ,
त्राहि-त्राहि है जनता बोले , संकट हरपल छाये ।
सर्वोपरि 'ठाकुर' सेना है , सतर्क रहनेवाली ।।
वन्दनीय अपनी सेना है , करे देश रखवाली ।।६
०×××××०
दि.१६.०१.२२--
जगतसिंह ठाकुर 'बंजारीवाले'
९४०६०५७७६३ ,
६२६६५२४२६१
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें