*भोर वंदन*
छंद _ मनहरण घनाक्षरी
आदित्य है खिले- खिले,
छोड सारे गिले मिले,
किरणे तपिस भरी,
*लगे है सुहाने से ।*
वसुधा का रुख भाया,
पौस बीता माघ आया,
शिशिर भी सुरभित
*सिमटे बहाने से।*
शीत भरी चली हवा,
सर्दी खासी खाओ दवा,
धूप ताप सुख पाए,
*रवि तेरे आने से*।
भोर भी सुहानी देख ,
मृदुल तपन सेक,
माधवी भी राम जपे,
आदित्य के आने से।
*माधवी गणवीर*
डोंगरगांव,जिला- राजनांदगांव
छत्तीसगढ़
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें