बस एक प्रयास
1222 1222 1222 1222
विधाता छंद: रक्तदान महादान
लहू का दान देकर तुम, नया जीवन सजा देना,
किसी रोते हुए घर में, ख़ुशी का दीप ला देना।
बचेगी जान दुनिया में, बड़ा परोपकार होगा,
मनुजता के हृदय में फिर, अनूठा प्यार होगा।
अँधेरा जो घिरा जीवन, वहाँ प्रकाश बन जाओ,
निराशा में डूबे दिल का, मधुर विश्वास बन जाओ।
नसों में जो बहे बनकर, नया संबल बनेगा वह,
किसी असहाय के हित में, सुगम संबल बनेगा वह।
न कोई जात का बंधन, न कोई धर्म की सीमा,
लहू का रंग है एक ही, यही है प्रेम की गरिमा।
दिलों की दूरियाँ मिटतीं, नया संबंध जुड़ता है,
यहीं से जिंदगी का रुख़, ख़ुशी की ओर मुड़ता है।
करो संकल्प जीवन में, कभी पीछे नहीं हटना,
मिले अवसर जहाँ तुमको, कभी पीछे नहीं हटना।
तुम्हारी एक ही कोशिश, किसी का भाग्य बदलेगी,
बुझी जो आस की शमा, उसे फिर से जलाएगी।
महाकल्याण का गौरव, सदा इस दान में रहता,
प्रभु का रूप दुनिया में, सदा इस दान में रहता।
चलो आगे बढ़ो साथी, समय आवाज़ देता है,
लहू का दान ही जग में, नया आग़ाज़ देता है।
-तोषण चुरेन्द्र दिनकर
धनगांव डौंडी लोहारा बालोद छत्तीसगढ़
.png)
.png)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें