श्वेत सुहासिनी: माँ महागौरी
जय हो जय माता महागौरी,
श्वेत वर्ण की आभा न्यारी।
करुणा का सागर है जिनमें,
भक्तों की रक्षक सुखकारी।
अष्ट वर्ष की आयु मानी,
वृषभ सवारी, शिव की रानी।
तन पर शोभित श्वेत वसन हैं,
अदभुत इनकी अमर कहानी।
कठिन तपस्या प्रभु को ध्याया,
कंचन सा पावन तन पाया।
मिटा अँधेरा अंतर्मन का,
ममता की शीतल है छाया।
डमरू बाजे, त्रिशूल विराजे,
मस्तक पर चंदा भी साजे।
पाप पुंज को भस्म करे जो,
नाम मात्र से संकट भाजे।
हे माँ! भक्ति की राह दिखाओ,
जीवन के सब कष्ट मिटाओ।
तुम ही शक्ति, तुम ही शांति,
हृदय कमल में आ बस जाओ।
माँ महागौरी का मूल मंत्र:
सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोऽस्तुते॥
तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर'
धनगांव डौंडी लोहारा
बालोद छत्तीसगढ़
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें