मंगलवार, 31 मार्च 2026

अंजनी के लाडले हो

 


कलाधर घनाक्षरी छंद  {हनुमान जयंती विशेष }

।। श्री हनुमंत स्तवन ।।


अंजनी के लाडले हो, केसरी के नंदन हो,

संकट के भंजन हो, वंदन तिहारो है।

ज्ञान के निधान तुम, बल के विधान तुम,

भक्तों के प्रान तुम, जग उजियारो है।

कंचन की काया सोहे, मुकुट ललाट मोहें,

सबके ही मन जोहें, तेज अति भारो है।

दीन के दयाल तुम, काल के भी काल तुम,

दुष्टन के जाल तुम, शत्रु संहारो है॥


राम के दुलारे तुम, सिया के उजारे तुम,

सिंधु के लँघारे तुम, असुर पछारो है।

मुद्रिका को मुख धारे, लंकी को मद झारे,

अक्ष को भी मारि डारे, लंक को प्रजारो है।

संजीवन लाये तुम, लखन बचाये तुम,

राम हर्षाये तुम, संकट निवारो है।

सेवक अनन्य तुम, जग में ही धन्य तुम,

भक्ति में अनन्य तुम, पार ही उतारो है॥


वज्र सी भुजाएँ तेरी, गदा सोहे हाथ माहिं,

थर-थर काँपे खल, नाम जो उचारो है।

अष्ट सिद्धि दायक हो, नवनिधि नायक हो,

सब सुख लायक हो, काज सब सारो है।

भीम रूप धारी तुम, असुर संघारी तुम,

अतुलित बलधारी, पर्वत उखारो है।

पवन के पूत तुम, शिव के ही अंश तुम,

कपि कुल वंशि तुम, भक्ति का सहारो है॥


हाथ जोड़ विनती है, सुन लो पुकार मेरी,

भक्त हम तेरे प्रभु, तू ही तो हमारो है।

मोह मद मारो प्रभु, संकट विदारो प्रभु,

नैया को उधारो प्रभु, तिमिर निवारो है।

बुद्धि और बल देके, क्लेश सब हर लेहु,

हृदय में वास कीजे, दास पुकारो है।

जय जय हनुमान, कीजे प्रभु कल्यान,

राखिये हमारी लाज, नाम ही अधारो है॥


तोषण चुरेन्द्र दिनकर 

धनगांव डौंडी लोहारा बालोद छत्तीसगढ़


छंद विधान विश्लेषण (Scansion):

इस रचना में कलाधर घनाक्षरी के नियमों का पूर्ण पालन किया गया है:

  • कुल वर्ण: प्रत्येक पंक्ति (चरण) में 31 वर्ण हैं।

  • यति (विश्राम): प्रथम विश्राम 16 वर्णों पर और द्वितीय 15 वर्णों पर है।

    उदाहरण: अंजनी के लाडले हो, (8+8=16) / केसरी के नंदन हो, (8+7=15)

  • आंतरिक तुकांतता: प्रत्येक चरण के भीतर 'लाडले-नंदन', 'निधान-विधान', 'दुलारे-उजारे' जैसे शब्दों से छंद का सौंदर्य बढ़ाया गया है।

  • लक्षण (21, 21...): इसमें वर्णों का क्रम लघु-गुरु (12, 12) की आवृत्ति के साथ प्रवाहपूर्ण रखा गया है।

  • तुकांत: चारों चरणों के अंत में 'हारो है/आरो है' की समतुकांतता है (तिहारो है, उजियारो है, पछारो है, सहारो है)।

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय