नेक राह पर चौपाई छंद
सुमिरन कर प्रभु श्री रघुराई।
नेक राह पर चलो सदाई।
मन में सत्य और प्रेम बसाओ।
पर-हित, पर-सेवा अपनाओ।
चलते रहो न भय मन लाओ।
दुविधा, दुख को दूर भगाओ।
संयम धर, करुणा चित्त धारे।
पावन पथ से नहीं किनारे।
रहना तुम निष्काम हमेशा,
त्यागो मन से हर दुर्आशा।
धर्म-कर्म का ध्यान लगाओ,
जीवन अपना सफल बनाओ।
- -तोषण चुरेन्द्र "दिनकर"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें