सोमवार, 17 जुलाई 2023

सावन की फुहार

सावन की फुहार

सावन की फुहार रिमझिम
सरर सरर बहती पुरवाई
धरती मां की आंचल में
अंकुर धान नवल लहराई 

शंकर डमरू डम डम बाजे
कांवरिया बम बम दोहराये
बेलपतिया कनक पत्र का
शिवलिंग को है भक्त चढ़ाये

छत्तीसगढ़ का प्रथम त्योहार 
हरियाली अमावस है आई 
हरी भरी है मां का वैभव
सुख संपदा नवनीत पाई

हल कुदाल औजार हमारे
सकल जीवन आधार है
साथ निभाते जीवन भर
हमपें बड़ा उपकार है

हरियाली के महत्व को जानें
करें जतन अब प्रकृति की
दिग दिगांतर तक नहीं मिलेगी
स्थिति कभी धरा विकृति की

कहने भर से कुछ नहीं होगा
आगे नित सब कदम बढ़ाओ
धरा अगर बचाना है खुद को
एक पेड़ व्यक्ति व्यक्ति लगाओ

मिलकर आओ वादा करलें
पर्यावरण बचाना है
हम बेटों का फ़र्ज है कहता 
मां को नही रूलाना है
मां को नहीं रूलाना है....


तोषण चुरेन्द्र दिनकर
धनगांव डौंडी लोहारा 
बालोद छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं:

आगामी

सतनाम

सतनाम सतनाम तै भजले सुजान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान भागमानी काया मिले सुंदर तै जान पंचरतन के काया, छिन मा सिराही गा पानी पर...

लोकप्रिय